स्पोर्ट्स

मैच फिनिश नहीं कर पाए धोनी, CSK को मिली एक और हार, प्रियांश आर्या ने जीता दिल

आईपीएल 2025 के मैच नंबर 22 में मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जिसके जवाब में चेन्नई सिर्फ 201 रन बना सकी और 18 रनों से मैच हार गई। पंजाब की तरफ से सबसे बड़ा योगदान प्रियांश आर्य ने 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

सधी हुई शुरूआत के बाद भी नहीं जीती CSK

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने टीम को बेहतरीन शुरूआत दिलाई रविंद्र ने 36 रन बनाए और कॉनवे के साथ 61 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। कप्तान ऋतुराज सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, इसके बाद कॉनवे और दुबे ने पारी को संभाला दोनों के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई। 16वें ओवर में शिवम दुबे 42 के स्कोर पर आउट हो गए।

वहीं, इसके बाद कॉनवे 69 के स्कोर पर रिटायर्ड आउट कर दिया गया उनकी जगह जडेजा बैटिंग करने आए। चेन्नई को 18 गेंदों पर 59 रन बनाने थे। इसके बाद आलोचनाओं के बीच पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए धोनी ने पहले 4-5 गेंदों पर डिफेंस किया और उसके बाद 12 गेंदों पर 27 रन की धमाकेदार पारी खेली लेकिन माही मैच को खत्म नहीं कर सके और आईपीएल 2025 में चेन्नई को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, पंजाब की शुरूआत काफी खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही प्रभसिमरन सिंह खाता भी नहीं खोल सके और आउट हो गए। तीसरे ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर भी महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और मैक्सवेल भी कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन प्रियांश आर्या ने एक छोर संभाला रखा और उन्होंने महज 39 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वहीं शशांक सिंह ने भी तूफानी बल्लेबाजी की. इसकी बदौलत पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 220 रनों का पहाड़ खड़ा किया है।

ये भी पढ़ें:

एक बार फिर 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago