AIR INDIA पर DGCA ने लगाया 90 लाख रुपये का जुर्माना
DGCA ने AIR INDIA पर अयोग्य चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान संचालित करने के लिए 90 लाख रुपये का जुर्माना लगया है। वहीं, डीजीसीए ने इस चूक के लिए कंपनी के परिचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक पर 6 लाख और तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
वहीं, नागरिक विमानन महानिदेशालय ने संबंधित पायलट से आगाह किया कि भविष्य में ऐसी घटना न हो। इसमे आगे कहा गया है कि, ‘‘ AIR INDIA लिमिटेड ने एक ‘नॉन-ट्रेनर लाइन कैप्टन’ द्वारा संचालित उड़ान का संचालन किया, जिसे एक ‘नॉन-लाइन-रिलीज’ प्रथम अधिकारी के साथ जोड़ा गया था। नियामक ने इसे एक गंभीर ‘शेड्यूलिंग’ घटना पाया है जिसके गंभीर सुरक्षा परिणाम हो सकते हैं।’’
बता दें कि, एयरलाइन द्वारा 10 जुलाई को प्रस्तुत स्वैच्छिक रिपोर्ट के जरिये घटना के संज्ञान में आने के बाद नियामक ने एयरलाइन के परिचालन की जांच की, जिसमें दस्तावेजों आदि की जांच शामिल थी।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…