Uncategorized

उत्तर भारत में घना कोहरा !… मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, IGI एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी

उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज पूरे दिन घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, शनिवार सुबह भी कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला। ठंड के कारण यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश राजस्थान, बिहार में ठंड और कोहरे की दोहरी मार पड़ रही है।

सीपीसीबी के ताजा आंकडों के मुताबिक 24 घटे में दिल्ली का औसत एक्यूआई लेवल 371 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के मुताबिक 6 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बता दें कि, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और तापमान गिरने के साथ ही सर्दी बढ़ रही है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में आज और कल भारी बारिश होने की चेतावनी है। कुछ अलाकों में तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि 5 और 6 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बता दें कि, शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य हो गई जिस कारण से 150 से अधिक फ्लाइट्स लेट हो गई। बाद में कुछ जगहों पर मौसम में सुधार हुआ और विजबिलिटी 100-250 मीटर हो गई है। वहीं, घने कोहरे के कारण तमाम विमान कंपनियों ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष सूचना जारी करते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि, एयरपोर्ट पर आने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस चेक कर लें।

वहीं, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरा इतना घना पड़ रहा है कि सड़कों पर भी रफ्तार थम गई है। गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, दिन में भी वाहन चालकों को लाइट्स ऑन करके चलना पड़ रहा है।

 

admin

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और…

43 minutes ago

Uttarakhand News: कांग्रेस विधायक के भाइयों के कथित वायरल ऑडियो पर CM धामी सख्त, SSP को जांच और कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों चमन…

50 minutes ago

गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर…

57 minutes ago

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण….

रायपुर: कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर एवं सुगम बनाने की दिशा में डामरीकरण…

2 hours ago