भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 185 रन बनाए जबकि, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रनों पर ही सिमट गई। वहीं, इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए है। फिलहाल मैदान से बाहर है और वह स्कैन करवाने के लिए गए है। वहीं, भारत को पहली पार के आधार पर सिर्फ 4 रनों की लीड मिली है।
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही। पहले दिन के आखिरी ओवर में भारतीय कप्तान कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को 2 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया और जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेशन भी किया। दूसरे दिन भी भारत को जल्दी ही विकट मिल गई। बुमराह ने मार्नस लाबुशेन (2) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद सिराज ने एक ही ओवर में सैम कोंस्टास (23) और ट्रेविस हेड (4) का विेकेट लिया।
इसके बाद स्मिथ और डेब्यूमैन ब्यू वेबस्टर ने पारी को आगे बढ़ाया और 57 रनों की पार्टनरशिप की लेकिन लंच से पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने स्मिथ (33) को चलता किया। ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका एलेक्स कैरी के रूप में लगा, जिन्हें कृष्णा ने बोल्ड किया। वहीं, नीतीश रेड्डी ने अपनी दो गेंदों पर पहले पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को आउट किया। नौवा विकेट ब्यू वेबस्टर (57) के रूप में लगा। बुमराह-रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए जबकि, सिराज और कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए।
सिडनी टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान) और मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया की सिडनी टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन: सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…