दिल्ली

आज होगा दिल्ली के नए सीएम का एलान, AAP की भी बैठक

दिल्ली का सीएम कौन होगा इसका आज सबकों जवाब मिल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेगी। विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय होगा और इसके बाद कल यानि गुरुवार 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, नए सीएम के नाम को लेकर कई चर्चाएं चल रही है लेकिन इनमें सबसे प्रमुख नाम प्रवेश वर्मा का है।

बता दें कि, दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था। वहीं, मुख्यमंत्री की रेस में दूसरा नाम रेखा गुप्ता का है जो शालीमार सीट से जीती है। जबकि, तीसरी नाम विजेंद्र गुप्ता का है जो रोहिणी सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक लगा चुका है वो जब आप की सरकार थी तब भी जीते। वो दिल्ली विधानसभा के नेता विपक्ष भी रह चुके है।

आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापिस की है। वहीं गुरुवार को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा जिसे लेकर जोर-शोर के साथ तैयारियां चल रही है। वहीं, आज नए सीएम के नाम पर मुहर भी लग जाएगी। पार्टी ने पहले तय किया था कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 फरवरी) की शाम 4.30 बजे होगा। हालांकि, बाद में समय बदल कर सुबह 11.00 बजे कर दिया गया।

वहीं, सूत्रों की माने तो दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाया जा सकेगा। जिसको लेकर बीजेपी कार्यालय में नया गेट भी तैयार किया गया है जिसमें लिखा है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के दिन मैदान के आसपास 5000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी की तैनाती किए जाएंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ दिन के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी।

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार आज यानि बुधवार (19 फरवरी) को गोपाल राय की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी की बैठक होगी। और इस बैठक में आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा होगी।

ये भी पढ़ें:

सिंधी व्यंजन देंगे आपको अनोखा स्वाद,घर पर बना लें सिंधी स्टाइल दाल पकवान

समाजवादी पार्टी पर भड़के सीएम योगी, कहा ‘कठमुल्ला पन की ओर ले जाना चाहते हैं’

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

9 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

10 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

11 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

11 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

12 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

12 hours ago