Uncategorized

Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, कम विजिबिलिट से उड़ाने प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की सी बारिश ने ठंड की ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं, प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत तो मिली लेकिन 25 दिसंबर यानि कि आज की शुरूआत कोहरे के साथ हुई जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और इसका असर फ्लाइट्स पर भी देखने को मिला और ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने सुबह के समय घरे कोहरे की आशंका जताई और इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखने को मिला। रनवे पर विजबिलिटी 125 मीटर से भी कम रही जिस कारण उड़ान परिचाल पर भी असर पड़ने की संभावना है।

वहीं, एक ट्वीट में, दिल्ली हवाई अड्डे ने कहा, “लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी रहने के बावजूद, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।”

बता दें कि, दिल्ली का आज यानि 25 दिसंबर 2024 को औसत एक्यूआई गंभीर श्रेणी से घटकर बेहद खराब श्रेणी में आ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज एक्यूआई 333 दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन के वक्त आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 26-28 दिसंबर के बीच दिल्ली में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

23 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago