दिल्ली में दिवाली के दिन शाहदरा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी बदमाश सोनू मटका को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेश सेल ने मेरठ इलाके में एक मुठभेड़ में सोमू को एनकाउंटर किया। मेरठ में सोनू मटका की मूवमेंट की जानकारी मिली थी जिसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने शनिवार तड़के घरबादी की। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल और बदमाश के बीच कई राउंड फायरिंग हुई।
बता दें कि, मेरठ के टीपी नगर पुलिस स्टेशन के इलाके में सोनू मटका को गोली लगी और घायल हुआ उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हत्या मामले के दिन जो नाबालिग स्कूटी चला रहा था उसे पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था लेकिन बदमाश सोनू मटका फरार चल रहा था।
आपको बता दें कि, सोनू मटका पर 50 हजार का इनाम भी था वो हाशिम बाबा गैंग का कुख्यात शूटर था और उसके खिलाफ दिल्ली और यूपी में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज है। बीते अक्टूबर को दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की रात चाचा-भतीजे जब अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे तभी दो हथियारबंद लोग आए और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि शख्स का 10 साल का बेटा घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि यह वारदात रात 8 बजे के आसपास हमला किया गया।
वहीं, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमे पीले कुर्ते में चाचा-भतीजे गली में बम जलाते हुए दिख रहे थे। इतने में दो लोग स्कूटी से आते है और स्कूटी पर बैठा शख्स आकाश के पांव छूकर आशीर्वाद लेता और तभी दूसरा शख्स स्कूटी से उतरकर खड़ा होता हुआ दिखा है और अचानक कमर से बंदूक निकालता है और आकाश पर गोली चला देते है और दरवाजे के पास खड़े एक गोली कृष को भी लगती है। जबकि, पटाखे जला रहे ऋषभ को कुछ समझ आता तो स्कूटी सवार भागने लगते है और जब वो उनका पीछा करता है तो वे उसे भी गोली मार देते है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…