Categories: Uncategorized

DELHI: दिल्ली-NCR के ये है बेस्ट रेस्टोरेंट, देर रात तक खुलते हैं ये रेस्टोरेंट,आपको मिलेगा लाजवाब जायका।

DELHI: दिल्ली-NCR के ये है बेस्ट रेस्टोरेंट

आज हम आपको बताने जा रहे हैं देर रात तक खुलने वाले ऐसे रेस्टोरेंट, जो आपकी भूख पर लगाम लगा देंगे। जी हां, अगर आपको देर रात भूख लग जाए, साथ ही कुछ स्पेशल खाना हो और अगर आपका मन आउटिंग का भी हो तो, दिल्ली-एनसीआर में कई अच्छे रेस्टोरेंट हैं, जहां पर लोकल खाने से लेकर फास्ट फूड का जायका लिया जा सकता है। सबसे पहली जगह है,

वसंत कुंज

अगर आप दक्षिणी दिल्ली में हैं और कुछ अच्छा खाने का मन बना रहे हैं तो वसंत कुंज में साउथसाइड रेस्ट्रोरेंट एकदम सही जगह है। साउथसाइड रेस्ट्रोरेंट सबसे सुंदर दिखने वाला लोकप्रिय रेस्ट्रोरेंट है जो आधी रात के बाद खुला रहता है। इस रेस्ट्रोरेंट में 3 बजे तक डिलिशियस फूड के कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगें
आपको यहां पर रंगीन सजावट और आरामदायक बैठने के साथ एक बेहतरीन माहौल मिलेगा। साउथसाइड विशेष रूप से फ्राइज़, बर्गर, पिज्जा, शेक और मैगी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां का हुक्का भी बहुत फेमस है।

अल जवाहर

दिल्ली में आधी रात के बाद खुले रहने वाले रेस्ट्रोरेंट में अल जवाहर है। ये पुरानी दिल्ली के चहल-पहल वाले इलाके में जामा मस्जिद के पास है, जो काफी ज्यादा फेमस है. ये 70 साल से मुगलई डिशेज परोस रहा है और मुगलई खाने के शौकिन को यहां जरूर आना चाहिए। इसकी खास बात है कि, ये पूरी रात खुला रहता है। रात भर शहर घूमने के बाद अगर आप नाश्ते या भरपेट भोजन की तलाश में है तो अल जवाहर काफी अच्छी जगह है। दिल्ली का ये रेस्ट्रोरेंट अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए जाना जाता है, जिसमें इसके सिग्नेचर बटर चिकन, मटन करी, कबाब, निहारी और बिरयानी शामिल हैं

कूल प्वाइंट शाही टुकड़ा

पुरानी दिल्ली में अगर देर रात कुछ मीठा खाने की तलाश में हैं तो कूल प्वाइंट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये पुरानी दिल्ली में एक फेमस रेस्ट्रोरेंट है, जो 60 साल से स्वादिष्ट डेसर्ट और स्नैक्स परोस रहा है। इसकी सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा मिठाइयों में से एक शाही टुकड़ा है, जो ब्रेड और दूध से बनी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। ये डिश ब्रेड के स्लाइस को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करके बनाया जाता है।

तली हुई ब्रेड को फिर दूध, चीनी और इलायची से बनी मीठी चाशनी में भिगोया जाता है। डिश को कटे हुए मेवों से सजाया जाता है और सबसे अच्छा ठंडा परोसा जाता है। कूल प्वाइंट कुल्फी, फालूदा और फ्रूट क्रीम के साथ-साथ चाट और समोसा जैसी नमकीन चीजों सहित कई अन्य मिठाइयां और स्नैक्स भी प्रदान करता है।

फॉरेस्टा कैफे

दिल्ली एनसीआर में आधी रात के बाद भी खुले रहने वाले रेस्टोरेंट में हरियाणा के गुरुग्राम में फॉरेस्टा कैफे भी बेहतरीन ऑप्शन है। ये देर रात के नाश्ते की तलाश में खाने वालों के लिए एक अच्छा आश्रय स्थल है। फॉरेस्टा कैफे अपने स्वादिष्ट भोजन, शांत वातावरण और मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है।
खास बात है कि फॉरेस्टा कैफे सुबह 4 बजे तक खुला रहता है। अच्छी लाइटिंग और बैठने की बेहतरीन व्यवस्था के साथ कैफे का माहौल आरामदायक और आकर्षक है। बाहरी बैठने की जगह विशेष रूप से लोकप्रिय है, जो आराम करने और ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए एक शांत स्थान प्रदान करती है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago