Delhi Police ने किया अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़
Delhi Police ने किया अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, 14 लोगों को हिरासत में लिया ने अलकायदा के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने झारखंड, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया।
Delhi Police ने किया अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, 14 लोगों को हिरासत में लिया ने झारखंड, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लिया दया है। पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि, मॉड्यूल का नेतृत्व झारखंड के रांची से डॉ. इश्तियाक नाम का व्यक्ति कर रहा था उसकी देश के भीतर खिलाफत की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा थी।
बयान के मुताबिक आतंकवादी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने केसाथ अलग-अलग स्थानों पर कई तरह के प्रशिक्षण दिए गए थे। वहीं, राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को हथियार चलाने के प्रशिक्षण के दौरान हिरासत में लिया गया और जबकि अन्य आठ लोगों को पूछताछ के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश से हिरासत में लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि, अभी इन लोंगों से पूछताछ की जा रही है और भी लोगों को हिरासत में लिए जाने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है ताकि हथियार और गोला-बारूद और दस्तावेज भी बरामद किए जा सकें।
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…