देश

उदयपुर: जिंदा बेटी फिर भी शोक सभा और मृत्यु भोज, हैरान कर देगी वजह

राजस्थान के उदयपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने भी सुना वो हैरान ही रह गया। मामला चौहानवास गांव का है जहां एक पिता ने अपनी जिंदा विवाहित बेटी को मृत घोषित कर दिया और शोक पत्रिका छपवाई गई, मृत्यु भोज भी कराया गया और इसके साथ-साथ पैतृक संपत्ति से भी बेदखल कर दिया गया।

दरअसल, यह सब इसलिए किया क्योंकि, बेटी ने अपने पति, तीन मासूम बच्चों और मायके से नाता तोड़ने का फैसला कर लिया। बता दें कि, चौहानवास गांव निवासी रूप सिंह की बेटी जमना कंवर का विवाह करीब दस वर्ष पहले खेड़ा गांव निवासी प्रभु सिंह, के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। विवाह के बाद दंपती के तीन बच्चे हुए, जिनकी उम्र लगभग दो वर्ष, चार वर्ष और साढ़े पांच वर्ष बताई जा रही है। सामान्य ग्रामीण परिवार की तरह जीवन चल रहा था, लेकिन करीब दो महीने पहले अचानक हालात बदल गए।

मिली जानकारी के अनुसार जमना कंवर अपने पति और तीनों छोटे बच्चों को छोड़कर खेड़ा गांव के ही हरि सिंह, पिता सोहन सिंह के साथ घर से चली गई। बाद में दोनों ने आपस में विवाह कर लिया और यह घटना सामने आने के बाद परिवार और समाज में हड़कंप मच गया। पति, ससुराल पक्ष, मायका पक्ष और समाजजनों ने मिलकर कई बार समझाइश करने का प्रयास किया, लेकिन जमना कंवर अपने फैसले पर अडिग रही।

वहीं, मामला इतना गंभीर हो गया कि परिजनों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। जमना कंवर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को दस्तयाब किया और उसे परिजनों व बच्चों से मिलवाया लेकिन यहां जो हुआ, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। बताया जाता है कि जमना कंवर ने अपने माता-पिता और यहां तक कि अपने तीनों बच्चों को पहचानने से भी इनकार कर दिया। उसने साफ कह दिया कि वह अब पुराने जीवन में वापस नहीं लौटना चाहती। इस घटनाक्रम ने पिता रूप सिंह को अंदर से तोड़ दिया। वहीं, परिजनों और समाज ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago