दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा की विधायकी पर खतरा ! दिल्ली हाई कोर्ट में जीत को दी गई चुनौती

कैंसिल होगा नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हुआ चुनाव ?

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा मुश्किलों में फंस सकते हैं। इतना ही नहीं, नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हुआ चुनाव कैंसल भी हो सकता है। ऐसे में उनकी विधानसभा सदस्यता भी जा सकती है। हांलाकी ऐसा कहना अभी जल्दबाजी हो सकती है। लेकिन कयास इसलिए लग रहे हैं क्योंकि  नई दिल्ली सीट से उनकी जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर कोर्ट ने जवाब मांगा है।

NCP के उम्मीदवार ने दायर की याचिका

दरअसल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर NCP के उम्मीदवार रहे  विश्वनाथ अग्रवाल ने याचिका दायर की थी और नई दिल्ली सीट पर हुए चुनाव को अमान्य घोषित करने की मांग की थी। विश्वनाथ अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि वह 17 जनवरी को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख पर समय पर अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि 17 जनवरी को दोपहर 3 बजे से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में मौजूद होने के बावजूद, उन्हें चुनाव में भाग लेने के लिए जरूरी अपना नामांकन फॉर्म जमा करने की अनुमति नहीं दी गई।

27 मई को होगी अगली सुनवाई

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि निर्वाचन अधिकारी की अनुचित, अन्यायपूर्ण, पक्षपातपूर्ण, अवैध कार्यवाही के कारण चुनाव लोकतांत्रिक संस्था के मूल ढांचे का पालन नहीं किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस जसमीत सिंह ने नोटिस जारी कर भारतीय निर्वाचन आयोग और नई दिल्ली से चुनाव लड़ने वाले AAP नेता अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित समेत 23 उम्मीदवारों से जवाब मांगा हैं। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उसे चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं मिली थी। इस मामले में अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago