दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम कल यानि शनिवार को सामने आ गया। भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की और आम आदमी पार्टी के झाडू को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं, इस चुनाव में बड़े-बड़े धुरंधरों को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में बीजेपी को 48 सीटे मिली तो आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट कर रह गई और वहीं, कांग्रेस तीसरी बार भी अपना खाता नहीं खोल सकी। बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर 7 प्रतिशत तक बढ़ा तो वहीं, आप का 10 प्रतिशत कम हो गया।

दिल्ली चुनाव के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया। आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अपनी सीट भी नहीं बचा सके और हार गए। वहीं, उनकी सेना के कई धुरंधरों को भी शिकस्त मिली जिनमें मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सतेंद्र जैन, सोमनाथ भारती और दुर्गेश पाठक जैसे आप के बड़े नेता शामिल थे।

1. नरेला- राज करन खत्री (बीजेपी)
2. तिमारपुर- सूर्य प्रकाश खत्री (बीजेपी)
3. आदर्श नगर- राज कुमार भाटिया (बीजेपी)
4. बादली- दीपक चौधरी (बीजेपी)
5. रिठाला- कुलवंत राणा (बीजेपी)
6. मुंडका- गजेंद्र ड्राल (बीजेपी)
7. नांगलोई जाट- मनोज कुमार शौकीन (बीजेपी)
8. मंगोलपुरी-राज कुमार चौहान (बीजेपी)
9. रोहिणी- विजेंद्र गुप्ता (बीजेपी)
10. शालीमार बाग- रेखा गुप्ता (बीजेपी)
11. शकूर बस्ती- करनैल सिंह (बीजेपी)
12. त्रिनगर- तिलक राम गुप्ता (बीजेपी)
13. वजीरपुर- पूनम शर्मा (बीजेपी)
14. मॉडल टाउन- अशोक गोयल (बीजेपी)
15. मोती नगर- हरीष खुराना (बीजेपी)
16. मादीपुर-कैलाश गंगवाल (बीजेपी)
17. राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा (बीजेपी)
18. हरि नगर- श्याम शर्मा (बीजेपी)
19. जनकपुरी- आशीष सूद (बीजेपी)
20. द्वारका- प्रद्युम्न सिंह राजपूत (बीजेपी)
21. नजफगढ़- नीलम पहलवान (बीजेपी)
22. बिजवासन- कैलाश गहलोत (बीजेपी)
23. पालम-कुलदीप सोलंकी (बीजेपी)
24. राजेंद्र नगर- उमंग बजाज (बीजेपी)
25. नई दिल्ली- प्रवेश वर्मा (बीजेपी)
26. जंगपुरा – तरविंदर सिंह मारवाह (बीजेपी)
27. कस्तुरबा नगर- नीरज बसोया (बीजेपी)
28. मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय (बीजेपी)
29. आरके पुरम- अनिल कुमार शर्मा (बीजेपी)
30. महरौली- गजेंद्र सिंह यादव (बीजेपी)
31. छतरपुर- करतार सिंह तंवर (बीजेपी)
32. संगम विहार- चंदन कुमार चौधरी (बीजेपी)
33. ग्रेटर कैलाश- शिखा रॉय (बीजेपी)
34. त्रिलोकपुर- रवि कांत (बीजेपी)
35. पटपड़गंज- रविंद्र सिंह नेगी (बीजेपी)
36. लक्ष्मीनगर- अभय वर्मा (बीजेपी)
37. विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा (बीजेपी)
38. कृष्णा नगर- अनिल गोयल (बीजेपी)
39. गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली (बीजेपी)
40. शाहदरा- संजय गोयल (बीजेपी)
41. रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन (बीजेपी)
42. घोंडा- अजय महावर (बीजेपी)
43. मुस्तफाबाद- मोहन सिंह बिष्ट (बीजेपी)
44. करावल नगर- बीजेपी (बीजेपी)
45. बवान- रविंद्रर इंदराज सिंह (बीजेपी)
46. विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह (बीजेपी)
47. उत्तम नगर- पवन शर्मा (बीजेपी)
48. मटियाला- संदीप सहरावत (बीजेपी)
49. किराड़ी- अनिल झा (आप)
50. सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत (आप)
51. सदर बाजार- सोम दत्त (आप)
52. चांदनी चौक- पुनरदीप सिंह शावने (आप)
53. मटिया महल- अली मोहम्मद इकबाल (आप)
54. बल्लीमारान- इमरान हुसैन (आप)
55. करोल बाग- विशेष रवि (आप)
56. पटेल नगर- प्रवेश रत्न (आप)
57. तिलक नगर- जरनैल सिंह (आप)
58. कालकाजी- आतिशी (आप)
59. दिल्ली कैंट- विरेंद्र सिंह काडियान (आप)
60. देवली- प्रेम चौहान (आप)
61. अंबेडकर नगर- डॉ. अजय दत्त (आप)
62. तुगलकाबाद- सहीराम पहलवान (आप)
63. बदरपुर-रामसिंह नेताजी (आप)
64. कोंडली-कुलदीप कुमार (आप)
65. सीमापुरी-वीर सिंह ढिंगन (आप)
66. सीलमपुर- चौथरी जुबैर अहमद (आप)
67. बाबरपुर- गोपाल राय (आप)
68. गोकलपुर- सुरेंद्र कुमार (आप)
69. बुराड़ी- संजीव झा (आप)
70. ओखला- अमानातुल्लाह खान (आप)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed