स्पोर्ट्स

Virat Kohli Ranji Match: विराट कोहली के लिए दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने दिखाई दरियादिली

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला आज यानि गुरुवार को शुरू हो गया है। दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है और ऐसे में शायद विराट कोहली के फैंस को उनकी बल्लेबाजी के दर्शन तो नहीं होंगे लेकिन इस मुकाबले में विराट के लिए कप्तान आयुष बदोनी ने किया उस बात ने फैंस का दिल जीत लिया है और उनकी हर जगह तारीफ हो रही है।

बता दें कि, दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने विराट कोहली के लिए अपना पसंदीदा नंबर 4 का स्पॉट छोड़ दिया है ताकि विराट इस नंबर पर खेल सकें। विराट कोहली 13 साल से भी अधिक समय बाद आज रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उतरे है। अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ विराट कोहली नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

वहीं मैच से एक दिन पहले दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने कहा- मैंने आईपीएल में विराट भैया के खिलाफ खेला है, यह सम्मान की बात है कि लगातार दो मैचों में मैंने ऋषभ और विराट भैया की अगुआई की है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विराट भइया जहां चाहेंगे वहां फील्ड‍िंग कर सकते हैं।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन: अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बदोनी (कप्तान), प्रणव राजुवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा

रेलवे की प्लेइंग इलेवन: अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा (कप्तान), उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु सांगवान, अयान चौधरी, कुणाल यादव

ये भी पढें:

अमेरिका के White House के पास बड़ा विमान हादसा, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago