स्पोर्ट्स

दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका, KL Rahul ने दिखान वनमैन Show

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेला गया। केएल राहुल ने नाबाद 93 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दर्ज कराई हालांकि वो अपना शतक पूरा नहीं कर सके लेकिन गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल का वनमैन शो देखने को मिला।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया। आरसीबी की तरफ से फिलिप साल्ट (37) , टिम डेविड (37), विराट कोहली (22) और कप्तान रजत पाटीदार (25) ने शानदार पारी खेली।

दिल्ली ने 17.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल की मैच विनिंग परफॉर्मेंस देखने को मिली। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। राहुल ने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 38 रन बनाए। खास बात यह रही कि दिल्ली कैपिटल्स की चौथी जीत है।

बता दें कि, दिल्ली की बेहद खराब शुरुआत हुई थी। फाफ डु प्लेसिस और जैक फ्रेजर मैकगर्क कुछ खास नहीं कर सके। डुप्लेसिस महज 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश दयाल ने चलता किया। इसके बाद मैकगर्क 7 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरेल भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे और इन दोनों को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया। दिल्ली को शुरूआत में ही तीन झटके लग चुके थे।

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज वाराणसी दौरा, 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की देंगे सौगात

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago