WhatsApp Image 2024 06 19 at 4.02.39 PM

दिल्ली में जल संकट बड़ी समस्या बना हुआ है। भाजपा की दिल्ली ईकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जल संकट को लेकर आज शहर में विरोध मार्च निकाला और आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचन की।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा  एंड्रयूज गंज में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनकी मुफ्त पानी योजना एक ‘ढोंग’ साबित हुई है। इस दौरान दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई।

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा, ”लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। महिलाएं पानी के टैंकरों के इंतजार में रातें गुजार रही हैं, जबकि कई इलाकों में बच्चे पानी की कमी के कारण कई दिनों से नहा नहीं पा रहे हैं।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *