देश

दिल्ली में बारिश का इंतजार, उमस से बढ़ी परेशानी, जानिए कब होगी बारिश ?

दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से तेज बारिश नहीं हुई है। बारिश न होने की वजह से राजधानी के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 18 अगस्त को दिल्ली में मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, 19 और 20 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना कम है।

सोमवार को भी नहीं हुई अच्छी बारिश

सोमवार, 17 अगस्त को भी दिल्ली में लोगों को बारिश का इंतजार ही करना पड़ा। इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान करीब 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से करीब 2 डिग्री ज्यादा है।

उमस ने बढ़ाई मुश्किल

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में नमी का स्तर काफी ज्यादा रहा। अधिकतम नमी 84 फीसदी और न्यूनतम नमी 58 फीसदी दर्ज की गई। ज्यादा नमी के कारण लोगों को गर्मी के साथ उमस भी परेशान करती रही। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान अलग-अलग इलाकों में 24 से 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिन के समय राजधानी में पश्चिमी हवाएं करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

IMD के अनुसार, मंगलवार 18 अगस्त को दिल्ली में आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। हालांकि, तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। कुछ इलाकों में सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने किया बड़ा खुलासा

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 4 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

पाकिस्तान की जनता को महंगाई से एक और झटका लगा है। स्वतंत्रता दिवस के कुछ…

33 minutes ago

19 अगस्त से बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, गुरु देंगे धन-तरक्की का लाभ

वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार गुरु…

2 hours ago

Gen Z इंटर्न के जवाब से हैरान हुआ वकील, ‘9 बजे कोर्ट नहीं आ सकता, जिम का टाइम है’

आज की Gen Z पीढ़ी नौकरी और काम को लेकर पहले की पीढ़ियों से अलग…

4 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने किया बड़ा खुलासा, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में SIT ने अपनी जांच…

6 hours ago

चलती हुई ट्रेन से चोरी हुआ 3 किलो सोना, स्मार्टवॉच से ऐसे सुलझी चोरी की गुत्थी

तमिलनाडु में ट्रेन से करीब 3 किलो सोना चोरी होने के मामले में रेलवे पुलिस…

6 hours ago

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए क्यों सस्ता हुआ Gold-Silver ?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट…

6 hours ago