Delhi Air Pollution
Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली सहित एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है। हालांकि, बीती रात हवा चलने से एक्यूआई के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन शनिवार को प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिली है। राजधानी में 40 केंद्रो में से अगर एक- दो को छोड़ दिया जाए तो हर जगह प्रदूषण का स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बदलाव के संकेत दिए है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 32 रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान 18 रहने का अनुमान है और आसमान में धुंध देखने को मिल सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
आपको बता दें कि, शुक्रवार को सुबह और शाम के समय शहर में धूम कोहरे (स्मॉग) की मोटी परत छाई रही और इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम में यह दिन का न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान पांच नवंबर को 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…