Uncategorized

Firing in delhi: वेलकम इलाके में गोलीबारी, एक युवक की मौत

Firing in delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। घटना उस समय हुई जब युवक अपने दो दोस्तों के साथ अपने घर लौट रहा था तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर और गोली चला दी। मृतक की पहचान नदीम के रूप में हुई है और वो जींस बनाने का कारखाना चलाता था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे।

बता दें कि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना नदीम के घर के पास हुई है। आशंका ये जताई जा रही है हमलावर नदीम के घर के पास उसका इंतजार कर रहे थे। गोली लगने के बाद नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं, इस घटना में नदीम के साथ आ रहे उसके एक साथी के पैर में भी गोली लगी है जबकि, दूसरे ने भाग कर अफनी जान बचाई। इस घटना के बाद हमलावर अपनी बाइक छोड़कर नदीम की स्कूटी और फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि, इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago