भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच आज सुबह भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा आर्मी कैंट पर ड्रोन से हमला कर दिया। इस हमले की पुष्टि की गई है। बता दें कि, पाकिस्तान में इस समय दहशत का माहौल है। वहीं, पाकिस्तान ने बीती रात भारत में ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।
वहीं, 8 और 9 मई की रात सांबा में पाकिस्तान की तरफ से सात घुसपैठियों की घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ (BSF) ने नाकाम कर दिया। बताया जा रहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के है।
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि, पाकिस्तान ने सेना ने आठ और नौ मई की रात भारत की पूरी पश्चिमी सीमा पर दिल्ली-यूपी, पंजाब से राजड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल कर कई हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन भी किया लेकिन पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया गया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करता रहेगा।
भारतीय सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया और सीजफायर उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी नापाक मंसूबे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…