Uncategorized

पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट, 7 घंटे तक हो रही कटौती, LNG सप्लाई ठप

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर अब पाकिस्तान में साफ दिखने लगा है। गैस की सप्लाई रुकने से वहां बिजली बनना काफी कम हो गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि LNG से चलने वाले ज्यादातर पावर प्लांट बंद होने की कगार पर हैं।

बताए कि, इस वजह से देश के कई इलाकों में फिर से लंबी बिजली कटौती शुरू हो गई है। लोग रोजाना 6 से 7 घंटे तक बिजली न मिलने से परेशान हैं। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री ओवैस लेघारी ने भी माना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण गैस की कमी हो गई है। इसका सीधा असर बिजली उत्पादन पर पड़ा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय पाकिस्तान में करीब 3,400 मेगावाट बिजली की कमी है। पहले जहां मांग 9,000 मेगावाट के आसपास थी, अब अचानक बढ़कर करीब 20,000 मेगावाट हो गई है। यानी मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन सप्लाई कम पड़ रही है। हालात इतने खराब हैं कि 6,000 मेगावाट क्षमता वाले प्लांट इस समय सिर्फ 500 मेगावाट बिजली ही बना पा रहे हैं।

सरकार इस कमी को पूरा करने के लिए महंगे फ्यूल (फर्नेस ऑयल) का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन इससे भी पूरी समस्या हल नहीं हो रही। सबसे ज्यादा दिक्कत शाम के समय होती है, जब बिजली की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। कुल मिलाकर, गैस की कमी और बढ़ती मांग के कारण पाकिस्तान में बिजली संकट गहराता जा रहा है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago