इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी, जब पंजाब किंग्स ने उन्हें 7 विकेट से आसानी से हरा दिया। इस हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने साफ संकेत दिए कि अब टीम को बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195 रन बनाए। टीम की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने शानदार शतक लगाया और अंत तक नाबाद रहे, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत नहीं दिला सका। उनके अलावा बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे पाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने मुकाबला पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखा। प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि टीम को अब खुद से सवाल करने होंगे। उन्होंने माना कि गलती सिर्फ एक जगह नहीं है, बल्कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और रणनीति—तीनों में सुधार की जरूरत है। पंड्या ने यह भी स्वीकार किया कि पंजाब ने हर विभाग में बेहतर खेल दिखाया।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके स्टार खिलाड़ियों की खराब फॉर्म है। सूर्यकुमार यादव इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए और पूरे सीजन में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह भी विकेट लेने में नाकाम रहे हैं, जो टीम के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। तिलक वर्मा का बल्ला भी अब तक शांत ही रहा है।
बताए कि, लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब यह माना जा रहा है कि अगले मैचों में टीम मैनेजमेंट कुछ बड़े बदलाव कर सकता है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो सकता है। कुल मिलाकर, इस सीजन में मुंबई की टीम बड़े नामों के बावजूद संतुलन नहीं बना पा रही है, और यही उनकी हार की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है।
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…