पति को छोड़ सास के प्यार में डूबी बहू, संबंध बनाने का डाल रही दबाव… जानें पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश में सास-बहू का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। सास-बहू के विवाद के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन बुलंदशहर में जो घटना सामने आई है, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। ऐसे में बहू को अपनी सास से प्यार हो गया और अब बहू उसे समलैंगिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालती है. इस बात से चिंतित होकर सास अपनी बहू की शिकायत लेकर बुलंदशहर पुलिस के पास पहुंची। जब मामला पुलिस को सौंपा गया तो पुलिस भी ये सुनकर दंग रह गई.

हम आपको बता दें कि दिल्ली के भजनपुरा के रहने वाले कमलेश मूल रूप से बुलंदशहर एक गांव की निवासी है, बुलंशहर एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़ित की पत्नी कमलेश ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए बुलंदशहर पुलिस को बताया कि वह कई सालों से दिल्ली में रह रही है. दो साल पहले उन्होंने अपने इकलौते बेटे आकाश की शादी बुलंदशहर के एक गांव की लड़की से की थी। कमलेश ने कहा कि शादी के बाद उनकी बहू ने अपने पति से दूरी बनानी शुरू कर दी और यहां तक ​​कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से भी इनकार कर दिया।

सास कमलेश ने बताया कि बहू ने कहा कि मैं अपनी पति से नहीं आपसे प्यार करती हूं और आपके साथ रहना चाहती हूं और संबंध भी आपसे बनाना चाहती हूं. यह बात सुनकर सास कमलेश के होश उड़ गए, उसने बहु को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन बहू ने एक न मानी. जिसके बाद सास कमलेश ने अपने बहू से जब ये कहा कि ऐसा नही होता है. लड़की आपस मे संबंध नहीं बनाती है. ये गलत है तो बहू ने मोबाइल पर ऑनलाइन अपनी सास को दिखाया कि कैसे लड़कियां आपस मे संबंध बनाती हैं.
बहू ने सास को बताया कि लड़कियां आपस में शादी कर रही हैं. ऐसा करना है हमें. मैं आपको और सिखा दूंगी क्योकि मैं आपसे प्यार करती हूँ. बहू ने सास से कहा कि मैं सब सिखा दूंगी और इसके साथ ही धमकी दी कि यदि उसने बात नहीं मानी तो वह आत्महत्या कर लेगी. घर में क्लेश करेगी. अपने पति को रेप केस में जेल भिजवा देगी.
सास कमलेश ने जब अपनी बहू के घर वालों को यह बात बताया तो बहू के मायके वालों ने यह बोल कर अपना पल्ला झाड़ लिया कि लड़की पर ऊपरी हवा का चक्कर है. हमने शादी कर दी अब आप जानो, लेकिन बहू ने खुद बताया कि मेरे उपर कोई ऊपरी हवा नहीं हैं. मुझे तो तुमसे प्यार है. जब आप मुझे पहले दिन अपने लड़के की शादी के लिए देखने आई थीं तब से ही मुझे आप से प्यार हो गया. अब आपको मेरे ही साथ रहना है. अब महिला ने पूरे मामले को लेकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. वहीं पुलिस महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है.
admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago