CSK vs LSG Highlights: इस सीजन पहली बार घर में हारी चेन्नई, बेकार हुआ रुतुराज का शतक

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को घर में घुसकर हरा दिया है। लखनऊ ने मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। चेन्नई की इस सीजन चेपॉक पर पहली हार है। टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट पर 210 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। मार्कस स्टोइनिस ने 3 गेंद पर ही टीम को जीत दिला दी।

लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। स्टोइनिस ने मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ तीन गेंद रहते ही अपनी टीम को जीत दिला दी। पहली गेंद को उन्होंने सामने की तरफ छक्के के लिए भेजा। इसके बाद गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका मारा। तीसरी गेंद पीछे की तरफ चौके के लिए गई और यह नो बॉल भी थी। फ्री हिट पर चौका मारकर स्टोइनिस ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

मैन ऑफ द मैच स्टोइनिस ने 63 गेंद की नाबाद पारी में 13 चौके और छह छक्के लगाकर लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इसके साथ ही चेन्नई के मैदान में सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी ने सबसे बडा स्कोर बनाया। स्टोइनिस को आखिरी ओवरों में निकोलस पूरन और दीपक हुड्डा का अच्छा साथ मिला जिससे एलएसजी ने अपनी पारी के आखिरी 5.3 ओवर में 87 रन जुटाये। पूरन ने 15 गेंदों पर 35 जबकि हुड्डा ने 6 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक और शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 104 रन की शानदार साझेदारी से टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। गायकवाड़ ने 60 गेंद की नाबाद पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये दुबे ने 27 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में सात छक्के और तीन चौके लगाये। दोनों की शानदार साझेदारी से टीम पावरप्ले में धीमी बल्लेबाजी (दो विकेट पर 49) से उबरने में सफल रही।
admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago