इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premeire League 2025) में आज यानि शनिवार को डबल हेडर होने वाला है। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस सीजन का यह 17वां मुकाबला होगा। हालांकि, दिल्ली ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि, चेन्नई ने पिछले दोनों मुकाबले हारे है।
बता दें कि, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने दो मुकाबले जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। हालांकि, चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई को हराया था लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने दोनों मुकाबले हारे है। सीएसके अभी 8वें नंबर पर है।
वहीं, चेपॉक में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें सीएसके का पलड़ा भारी है। 19 बार चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हराया है जबकि 11 बार दिल्ली ने सीएसके को हराया है। बता दें कि, दिल्ली और चेन्नई के बीच सबसे बड़ा स्कोर 223 रनों का बना है और सबसे कम स्कोर 110 रनों का रहा है।
अगर हम बात करें चेपॉक के पिच की तो यहां स्पिन गेंदबाजों को मददगार रहती है। यह मैच दोपहर में होगा तो टॉस भी कई मायनों में महत्तवपूर्ण हो जाता है। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकता है क्योंकि दोपहर में होने वाले इस मैच में ओस कोई बाधा नहीं डालेगी और एक अच्छा स्कोर बन सकता है।
वहीं, इस मुकाबले से पहले एक बड़ी जानकारी भी सामने आ रही है कि, आज के मैच में ऋतुराज गायकवाड़ का खेलना संदिग्ध है और ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर सकते हैं। दूसरी ओर अक्षर पटेल दिल्ली की कप्तानी करते नजर आएंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…