हरियाणा

“हरियाणा में बढ़ा अपराध”- सांसद सैलजा का आरोप, नशा तस्कर, युवाओं की जिंदगी से कर रहे खिलवाड़!

“हरियाणा में बढ़ा अपराध”- सांसद सैलजा का आरोप

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश की BJP सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और राज्य असुरक्षित होता जा रहा है।

उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि, भले ही सरकार विकास के दावे कर रही हो, लेकिन अधिकारियों का जनता की समस्याओं और सुरक्षा के प्रति गंभीर रुख नहीं है। उनके अनुसार अपराधियों को अब पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है, और खासकर युवाओं की जिंदगी से नशा तस्कर खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं

सैलजा ने सिरसा के ओटू व ओढ़ा इलाके में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए बताया कि, नशे की वजह से तीन लोगों की जान चली गई। उनका कहना था कि, प्रदेश की सरकार सोई हुई है और आम जनता की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, केंद्र सरकार की सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स रिपोर्ट में हरियाणा देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल है। सांसद सैलजा का आरोप है कि, राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं

उनका कहना था कि, पुलिस केवल “लकीर पीटने” तक ही सीमित रह गई है, जबकि अपराधी बेखौफ होकर दिन-दहाड़े भी वारदातें कर रहे हैं।

उन्होंने सोनीपत के खरखौदा में हुई घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि शुक्रवार को दिन में ही 12 गोलियों से पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई में धीमी रही और केवल औपचारिक रिपोर्ट दर्ज करने तक सीमित रही।

सैलजा ने कहा कि, प्रदेश में रोजाना काफी लोग लापता हो रहे हैं। इस साल जनवरी से मार्च के बीच मात्र तीन महीने में 4100 लोग लापता हुए और 1,000 से अधिक लोग अपहरण का शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि, ये केवल वे मामले हैं जो थानों तक पहुंचे है। वास्तव में इनमें और भी कई केस हैं, जो थानों में दर्ज नहीं होते।

सांसद ने कहा कि, पिछले साल के आंकड़े भी चिंताजनक थे। केंद्र सरकार की सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स रिपोर्ट में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बताया गया था।

सैलजा ने NCRB के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, अपहरण, बलात्कार और डकैती के मामले देश में सबसे ज्यादा हैं।

उन्होंने कहा कि, आंकड़े बताते हैं कि, हर दिन प्रदेश में औसतन तीन से चार हत्याएं होती हैं। इसके अलावा रोजाना चार से पांच महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं होती हैं। अपहरण की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं और हर दिन लगभग एक दर्जन अपहरण और करीब सौ चोरी, डकैती या फिरौती की वारदातें होती हैं।

सैलजा ने कहा कि, प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। नशा तस्कर न केवल युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि उन्हें अपराध की ओर भी धकेल रहे हैं। उनका आरोप है कि, सरकार और पुलिस केवल औपचारिकताओं में उलझी हुई है और अपराध रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है।

सांसद ने ये भी कहा कि, जनता की शिकायतों और सुरक्षा की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। जब जनता शोर मचाती है, तो मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक दावा करते हैं कि, अपराध नियंत्रण में हैं।

लेकिन वास्तविकता ये है कि, प्रदेश में हत्याएं, लूट, डकैती, अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाएं सार्वजनिक रूप से हो रही हैं, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह असमर्थ दिख रही है।

सैलजा ने जोर देकर कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की और कहा कि, अब और समय नहीं है। अगर अपराध पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो आम जनता की सुरक्षा लगातार खतरे में रहेगी।

सांसद सैलजा ने बताया कि, प्रदेश के हालात न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि खतरनाक भी हैं। उन्होंने कहा कि, अगर सरकार और प्रशासन जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाते, तो अपराध का स्तर और बढ़ जाएगा।

सैलजा ने कहा कि, हरियाणा अब असुरक्षित राज्य बन चुका है। उन्होंने सरकार से अपील की कि, अपराधियों को बेखौफ छोड़ने के बजाय, पुलिस और प्रशासन को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि, युवाओं की जिंदगी और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए, और नशा तस्करों तथा अपराधियों को कानूनी शिकंजे में बंद किया जाना चाहिए।

इस बयान के बाद सवाल उठता है कि प्रदेश सरकार अपराध और नशे के मामलों को लेकर कितनी गंभीर है और क्या कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए तत्काल कोई ठोस योजना बन रही है।

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago