देशी कट्टा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने देशी कट्टा सहित आरोपी अमन खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने आरोपी अमन खान (21) वासी तिगांव फरीदाबाद को सेक्टर-37 पैट्रोल पम्प के पास से काबू किया है। आरोपी से मौका पर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धारा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह 6 महीने पहले बुलंदशहर से मुहर्रम के दौरान किसी व्यक्ति से देसी कट्टा लेकर कर लाया था। वह नशा करने का आदी है तथा आँटो चलाने का काम करता है, जिसको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी का पूर्व में अपराधिक रिकार्ड भी है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…