ट्रैवल

Spring Season: अप्रैल में देखने जाएं लद्दाख के खूबसूरत नजारे, लद्दाख की गुलाबी घाटी करेगीृ आपको मदहोश, आपका स्प्रिंग सीजन इस बार बन जाएगा बेहद खास।

Spring Season: अप्रैल में देखने जाएं लद्दाख के खूबसूरत नजारे

स्प्रिंग सीजन यानि वसंत ऋतु में आप अपने फिल्मी सपने पूरे कर सकते है जी हां सही सुना फिल्मी सपने। अक्सर फिल्मों में देखे जाने वाले सीन हमारे दिल दिमाग पर गहरा असर डालते है और देखा जाता है कि लोग उन सपनों को किसी भी हाल में पूरा करने का सोचते है तो आपने

स्प्रिंग सीजन में अक्सर गुलाबी फूलों की रंगत तो देखी होगी जो देखने में इतने मनमोहक लगते है कि आपकी नजरें उस सीन से हटने तक का नाम नहीं लेती और आप उस सीन में खुद को इमेजिन करने लगते है तो आज मैं आपको आपके सपने की तरफ अग्रसर करने वाली हूं जी हां आज मैं आपको एक ऐसी जगह बताने वाली हूं जहां आप स्प्रिंग के मजे ले सकते है।

 

और वो जगह और कोई नहीं बल्कि है लद्दाख। और स्प्रिंग सीजन में तो लद्दाख की यात्रा के मजे वाकई लाजवाब होते है। लद्दाख का ये समय सबसे सुंदर और आखों को सुकून देने वाला होता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता में वो बात होती है जिसे हर कोई देखकर दंग रह जाए। और ऐसी सुंदरता जो ना केवल आपको दंग कर दें बल्कि आपका यहां से वापिस घर आने का मन भी नहीं करेगा।

यहां के अद्भुत नजारे ना केवल आपको एक उम्दां एक्सपीरियंस देंगे यहां के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। रूको रूको अभी मत चले जाना अभी सिर्फ तैयारी करो क्योंकि लद्दाख में ये नजारे आपको देखने को मिलेंगे अप्रैल में। उस समय लद्दाख की सुंदरता सातवें आसमान पर होती है।

मानो स्वर्ग का नजारा दिख रहा हो। इन सभी खूबसूरत नजारों के बाद भी यहां इस समय भी पहाड़ बर्फ से ढ़के रहते है। जो देखने में बिल्कुल अनरियल और अद्भुत लगता है। वैसे तो भारत में आमतौर पर स्प्रिंग का सीजन फरवरी से मार्च तक माना जाता है। लेकिन भारत के लद्दाख में वसंत ऋतु अप्रैल से जून तक होती है। अप्रैल के अंत या मई में मौसम में लद्दाख गर्म होना शुरू हो जाता है। जिससे वहां पर व्यवसाय फिर से खुलने लगते हैं। बाजार सजने लगता है, टूरिस्ट छुट्टियां मनाने आने लगते है। अप्रैल में, दिन का तापमान 8°C से 20°C तक हो सकता है, जबकि रात का तापमान शून्य से 5°C तक हो सकता है।

स्प्रिंग के सीजन में लद्दाख की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती हैं। न मौसम ज्यादा ठंडा होता है ना ज्यादा गर्म। कुछ लोग कहते हैं कि पहाड़ों और घाटियों में बाइक चलाने जैसी साहसिक गतिविधियों और एडवेचर्स टूर के लिए अप्रैल सबसे अच्छा समय होता है। इस समय लद्दाख के खारदुंग ला और चांग ला के ऊंचे पहाड़ अभी भी बर्फ से ढके हुए रहते हैं, जिसे देखना एक अविस्मरणीय अनुभव हो सकता है।


आपको बता दें कि वसंत वो समय है जब लद्दाख के प्रसिद्ध खुबानी के पेड़ खिल जाते हैं और घाटियाँ सुंदर गुलाबी फूलों से जीवंत हो उठती हैं। खिलने का समय आमतौर पर मार्च के अंत से अप्रैल के मध्य तक होता है लेकिन ये ऊंचाई के साथ बदलता रहता है।
लद्दाख के पहाड़ों के बीच जब ठंडी कम होती है तब एक खूबसूरत फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया जाता है।

जो भारत में वसंत ऋतु के आने के बाद मनाया जाता हैं। स्प्रिंग सीजन के इस खूबसूरत समय के दौरान लद्दाख में जगह जगह पर पेड़ो पर आपको गुलाबी, बैंगनी रंग के फूलों से लदे खूबसूरत पेड़ दिखते है। जो अपने आप में अद्वितीय है। लद्दाख में हर साल अप्रिकॉट मौसम मनाया जाता हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

1 hour ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

1 hour ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

1 hour ago

Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…

1 hour ago