Uttarakhand
Uttarakhand : औली में जबरदस्त बर्फबारी से दो से तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है. स्कीयरों का कहना है कि अब यहां में विंटर स्पोर्ट्स हो सकते हैं. उधर, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती व माणा घाटी भी बर्फ से सराबोर है.
उत्तराखंड के औली में जबरदस्त बर्फबारी से दो से तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है. बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है. स्कीयरों का कहना है कि अब यहां विंटर स्पोर्ट्स हो सकते हैं, क्योंकि यहां जबरदस्त बर्फबारी हो चुकी है. औली स्कीइंग का एक प्रमुख स्थल है और इसके अलावा यहां से नंदा देवी, माना पर्वत और कामत जैसे पर्वत श्रृंखलाओं का भी दीदार होता है. Uttarakhand
औली में आए दिन हो रही बर्फबारी के साथ ही पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की आमद बनी हुई है. वहीं पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबारियों में भी खासा उत्साह बना है. बर्फबारी के चलते औली जोशीमठ मोटर मार्ग भी फिसलन भरा हुआ है.Uttarakhand
औली में आए दिन हो रही बर्फबारी के चलते विंटर गेम्स के आयोजन की भी उम्मीद जगी हुई है. उधर, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती व माणा घाटी भी बर्फ से सराबोर है. Uttarakhand
मार्च का महीना चल रहा है और औली बद्रीनाथ धाम हेमकुंड साहिब सहित नीति माना घाटी में इस समय जबरदस्त बर्फबारी का दौर जारी है. औली जहां जबरदस्त बर्फ की मोटी चादर में लिपट चुका है. औली आने वाले पर्यटकों के लिए यह खुशखबरी है तो वहीं औली पहुंचने के लिए अब परेशानी भी खड़ी होने लग गई है क्योंकि औली जोशीमठ मार्ग पर जबरदस्त बर्फबारी के चलते बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है ऐसे में जगह-जगह अब गाड़ियां फस्ती हुई दिखाई दे रही है. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है.Uttarakhand
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…