स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा ने धागा खोल की गेंदबाजों की कुटाई, 16 छक्के और 32 गेंदों पर शतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 खेली जा रही है जिसमें युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। रविवार को पंजाब और बंगाल की टीम खेलने उतरी। यह मुकाबला हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में आयोजित एलीट ग्रुप-सी में पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 11 छक्के और 7 चौके की मदद से 32 गेदों पर अपना शतक पूरा किया। अभिषेक ने कुल मिलाकर 52 गेंदों पर 148 रन बनाए जिसमें 16 छक्के और 8 चौके शामिल रहे।

अभिषेक शर्मा की टी20 क्रिकेट में ये 8वीं सेंचुरी रही। बता दें कि, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में अभिषेक अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी पर आ गए हैं। 8वीं सेंचूरी के लिए उन्होंने 157 इनिंग्स ली हैं। बताए कि रोहित-अभिषेक से ज्यादा विराट कोहली की टी20 में 9 सेंचूरी है।

बता दें कि, अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। मेन्स टी20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। वहीं, अभिषेक शर्मा ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिहं की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर ही फिफ्टी जड़ी थी।

अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के दम पर पंजाब की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 310 रन बनाए। टी20 क्रिकेट में ऐसा पांचवां मौका है, जब किसी टीम ने एक मैच में 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर वडोदरा ने बनाया हुआ है। वडोदरा ने दिसंबर 2024 में सिक्किम के खिलाफ 5 विकेट खोकर 349 रन बनाए थे।

admin

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

14 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

14 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

15 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

16 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

17 hours ago

‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’, इजरायल से दोबारा जंग के बीच आई भारत की एडवाइजरी

मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…

18 hours ago