Categories: देश

पायलट स्मित मछार की बहादुरी पर कांग्रेस की चुप्पी, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली
दुबई से इजरायल जा रहे विमान में को-पायलट के हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की बहादुरी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है. राजनेता से लेकर फिल्म स्टार तक, हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. लेकिन अब इस मामले ने सियासी मोड़ ले लिया है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाया है.

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को इस बहादुरी पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और यूपी कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव पर भी निशाना साधा.

बीजेपी सासंद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर अपना रुख साफ करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मछार ने अद्भुत वीरता दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली.

शीर्ष नेतृत्व चुप क्यों?
सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस से सीधे सवाल किया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अब तक कैप्टन स्मित मछार के बारे में एक शब्द भी क्यों नहीं कहा. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अतीत में जाकिर नाइक, अफजल गुरु, बुरहान वानी और याकूब मेमम को लेकर अलग-अलग टिप्पणियां की थी और बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे. उन्होंने सवाल किया कि वे अब कैप्टन स्मित मछार की वीरता पर चुप क्यों हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले में जवाब मांगा है. इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव पर भी निशाना साधा है.

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कि उत्तर प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी.

News Desk

Recent Posts

यूक्रेन ने की भारत के युद्धविराम प्रस्ताव की पुष्टि, विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने की तारीफ

कीव रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में भारत ने यु्द्धविराम का प्रस्ताव दिया…

1 hour ago

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं तीन खिलाड़ी, टीम इंडिया में होगी सीनियर्स की वापसी

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब…

1 hour ago

संसद की स्थायी समितियों का पुनर्गठन: शशि थरूर फिर बने विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष

नई दिल्ली संसद की विभाग-संबंधी स्थायी समितियों का शनिवार को पुनर्गठन किया गया। राज्यसभा के…

2 hours ago

फ्लाइट में जानलेवा हमला टालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर बने दुनिया के हीरो

 यरुशलम  दुबई से इजरायल जा रही 'फ्लाईदुबई' फ्लाइट में हुए जानलेवा हमले को अपनी बहादुरी…

2 hours ago

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नवरात्र पर ऑटोमोबाइल बाजार में जोरदार तेजी, 9 हजार वाहन होंगे डिलीवर

नई दिल्ली नवरात्र में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ऑटोमोबाइल बाजार में जोरदार तेजी आई…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट को ‘बिन मांगी सलाह’ देना पड़ा भारी, निचली अदालत के जज से मांगा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के एक जज के रवैये पर कड़ी नाराजगी…

3 hours ago