शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बयान दिए। किरण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की आंतरिक राजनीति पर भी तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब सिर्फ “चमचों” को ही आगे बढ़ा रही है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर उन्होंने महेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक राव दान सिंह का नाम लिए बिना कहा कि अगर किसी ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया गया है, जिस पर 16 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप हैं, तो पार्टी की रही-सही साख भी खत्म हो जाएगी।राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में संगठन को लेकर 30 जून तक की डेडलाइन दिए जाने पर भी किरण चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “राहुल गांधी की डेडलाइन आती रहेंगी और जाती रहेंगी।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत ज़ीरो थी और ज़ीरो ही रहेगी। जो भी प्रदेश अध्यक्ष बनेगा, वो पार्टी हाईकमान का चमचा ही होगा। इससे कोई ठोस काम नहीं होने वाला और जनता को भी अब यह बात समझ आ गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी पर पूछे गए सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। चर्चा में रहना अच्छी बात है और लोग बातचीत करें, इससे ही लोकतंत्र मजबूत होता है।
दिग्विजय पर भी किरण चौधरी का तंज
JJP नेता दिग्विजय चौटाला के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने श्रुति चौधरी को “चाय में बिस्कुट डुबोने वाली मंत्री” कहा था, उस पर किरण चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चौटाला के पास कोई पद नहीं है, इसलिए वह गैर-जिम्मेदाराना बयानबाज़ी करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अंगूर खट्टे हैं”, यानी जो चीज़ नहीं मिल सकती, उसकी बुराई की जाती है। उन्होंने कहा कि जनता पिछले 20 सालों से मुझे और श्रुति को जानती है, इसलिए इन बातों से फर्क नहीं पड़ता।जब दिग्विजय चौटाला ने कहा था कि अगर राव इंद्रजीत को मुख्यमंत्री बनना है तो उन्हें क्षेत्रीय दल में शामिल हो जाना चाहिए, तो इस पर किरण चौधरी ने कहा कि इस बयान का जवाब मंत्री आरती राव पहले ही दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि जितनी उम्र दिग्विजय चौटाला की नहीं है, उससे ज्यादा राव इंद्रजीत को राजनीति का अनुभव है। अगर हम दिग्विजय जैसे लोगों से सलाह लेने लगें तो हमारा हाल भी उनके जैसा हो जाएगा। हरियाणा में अपराध बढ़ने और अभय चौटाला को मिली धमकी को लेकर पूछे गए सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि यह सच है कि अपराध की प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अपना काम कर रही है। मुख्यमंत्री खुद कह चुके हैं कि वह किसी अपराधी को प्रदेश में नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि अभी यह शुरुआत है, आगे और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…