Categories: Uncategorized

हरियाणा कांग्रेस के कुछ नेताओं की राहुल गांधी से शिकायत, कांग्रेस नेता ने दिए जिला अध्यक्षों के चयन पर कड़े निर्देश

CHANNEL4 NEWS INDIA


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को नई दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस से जुड़े मामलों पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। चर्चा का मुख्य विषय था – हरियाणा में कांग्रेस संगठन की स्थिति, गुटबाजी, अनुशासनहीनता और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में आ रही समस्याएं। सूत्रों के मुताबिक, AICC पर्यवेक्षकों ने राहुल गांधी को बताया कि हरियाणा कांग्रेस में कुछ नेता ऐसे हैं जो जानबूझकर जिला अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया में अड़चन डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं के कारण संगठन में गुटबाजी और अनुशासनहीनता बढ़ रही है। कई जिलों में पर्यवेक्षकों के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और गुटों में बंटी कांग्रेस की तस्वीर सामने आई।

गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: राहुल गांधी

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए फीडबैक लिया और साफ कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता या गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गुटबाजी पर “जीरो टॉलरेंस” नीति दोहराई और स्पष्ट कर दिया कि कोई भी नेता पार्टी हित से ऊपर नहीं है।राहुल गांधी ने निर्देश दिए कि 30 जून तक हरियाणा के सभी 22 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यक्षों के चयन में किसी भी प्रकार की पक्षपात या दबाव की राजनीति नहीं चलेगी। सभी पैनल योग्यता (मेरिट) और स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर तैयार किए जाएंगे।

पहले भी राहुल गांधी दे चुके हैं चेतावनी

इससे पहले 4 जून को राहुल गांधी चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने तीन घंटे से ज्यादा समय तक हरियाणा कांग्रेस के नेताओं और पर्यवेक्षकों के साथ बैठकर संगठन की स्थिति पर चर्चा की थी। उन्होंने साफ शब्दों में नेताओं को चेताया था कि पार्टी को मजबूत करने के लिए आपसी लड़ाई छोड़कर साथ मिलकर काम करना होगा। राहुल गांधी ने कहा था गुटबाजी खत्म करें और मिलकर संगठन को मजबूत करें। जिला अध्यक्षों का चयन पारदर्शी तरीके से हो। AICC पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को गंभीरता से लें। कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाए और जमीनी स्तर पर काम करने वालों को सम्मान मिले। राहुल गांधी की इस बैठक से यह साफ हो गया है कि अब कांग्रेस आलाकमान हरियाणा में संगठनात्मक ढील और अंदरूनी राजनीति को बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी एकजुटता और अनुशासन को सर्वोपरि मान रही है।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago