कांग्रेस उम्मीदवार बुद्धिराजा का पंचकूला कोर्ट में सरेंडर, भगोड़ा केस में जेल या बेल ?

हरियाणा करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धि राजा ने पंचकुला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दिव्यांशु बुद्धि राजा शुक्रवार को अपने वकील के साथ पंचकुला कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया. हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा पहले सुप्रीम कोर्ट से राहत लेने में असफल रहे थे। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बुद्धिराजा की याचिका खारिज कर दी.

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पंचकूला की अदालत के फैसले को मान्यता देते हुए गुरुवार को पहले तो दिव्यांशु की याचिका को खारिज कर दिया था। लेकिन उनके वकील ने सरेंडर करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद इस केस की अगली तारीख सात मई तय की गई है। सात मई तक दिव्यांशु को अदालत में सरेंडर करना था। अदालत के इस फैसले से साफ हो गया था कि आने वाले दिनों में दिव्यांशु बुद्धिराजा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें चुनाव प्रचार से दूर भी रहना पड़ सकता है।

क्या है मामला

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा पर 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर केस दर्ज हुआ था। दिव्यांशु ने पंचकूला के गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 में युवाओं से मिलने के लिए मनोहर लाल के काफिले में घुसकर नारेबाजी की थी। उन्हें जेल भेजा गया था।

कोर्ट ने कई बार जारी किए थे समन

कोर्ट ने बुद्धिराजा को पेश होने के लिए कई बार समन जारी किए, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इस चलते उन्हें पंचकूला कोर्ट ने भगोड़ा घोषित करार दिया था। कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित होने के बाद दिव्यांशु बुद्धिराजा पंचकूला की अदालत के फैसले के विरोध में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट चले गए, जहां उनकी याचिका खारिज हो गई।

admin

Recent Posts

अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर, सामने आई ये वजह

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे…

18 minutes ago

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

19 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

20 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

20 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

23 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

23 hours ago