Categories: विदेश

आधी रात में होटल से चादर लपेटकर बाहर आई ये एक्ट्रेस, आख‍िर क्या हुआ ऐसा ?

अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स हाल ही में सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में ब्रिटनी की एक चौंकाने वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई. तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद उनकी मानसिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए, लेकिन ब्रिटनी का कहना है कि यह एक साजिश है। ब्रिटनी ने पूरी बात इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और कहा कि यह उनकी मां की साजिश थी और उनकी मां ने उनकी खराब छवि बनाने के लिए पहले भी ऐसी योजनाएं बनाई थीं।

इंटरनेशनल पॉप सेनसेशन ब्रिटनी हाल ही में लॉस एंजेलिस के Chateau Marmont होटल से अफरातफरी की हालत में बाहर निकलती नजर आईं. होटल से बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं.

इन तस्वीरों में ब्रिटनी ने खुद को एक ब्लैंकेट से कवर किया हुआ है और अपनी चेस्ट को एक तकिए से ढंका है. वायरल तस्वीरों के साथ और खबरों में ये कहा गया कि ब्रिटनी टॉपलेस ही होटल से बाहर निकल गईं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि होटल में ब्रिटनी की अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गई. इसीलिए वो ऐसी हालत में, नंगे पैर बाहर निकल आईं. मौके पर पैरामेडिकल वाले भी पहुंचे दिखे इसलिए न्यूज रिपोर्ट्स में भी इस तरह की बातें सामने आने लगीं कि उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है. सोशल मीडिया पर जहां लोग उनकी ये तस्वीरें देखकर शॉक थे, वहीं लोगों ने उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी.

रिपोर्ट्स में होटल के दूसरे गेस्ट्स ने उन्हें चीखते हुए सुना और उन्हें लगा कि वो ‘मेंटल ब्रेकडाउन’ से गुजर रही हैं, इसलिए पैरामेडिक्स को बुलाया गया है. हालांकि, बाद में रिपोर्ट्स आईं कि पैरामेडिक्स एम्बुलेंस लेकर होटल पहुंचे जरूर थे, लेकिन वो खाली ही वापस आए.

अब ब्रिटनी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि मामला पूरी तरह कुछ और था. लेकिन इसका बॉयफ्रेंड से लड़ाई और मेंटल हेल्थ से जुड़कर सामने आना असल में उनकी मां की साजिश है. इंस्टाग्राम पर एक नोट में ब्रिटनी ने लिखा कि उनकी मेंटल हेल्थ पर सवाल उठा रहीं ये खबरें फेक हैं. उन्होंने कहा ‘मुझे इस बात के लिए लोगों से सम्मान की उम्मीद है कि मैं हर रोज मजबूत हो रही हूं. सच्चाई बहुत बुरी होती है इसलिए क्या कोई मुझे झूठ बोलना सिखा सकता है?’ ब्रिटनी ने आगे लिखा, ‘पता नहीं मुझे ये शेयर करने की जरूरत क्यों महसूस हो रही है… लेकिन मैं बस एक लड़की हूं और पीरियड्स में हैं इसलिए बस चिढ़ा हुआ महसूस कर रही हूं’.

ब्रिटनी ने अपनी एड़ी दिखाते हुए वीडियो भी शेयर की. इसमें वो कह रही हैं, ‘रात को मेरी एड़ी ही मुड़ी थी. मैं अजीब बेवकूफ हूं, अपने लिविंग रूम में जंप करने की कोशिश कर रही थी. मैं गिरी और ये मुड़ गई.’

उन्होंने आगे बताया, ‘पैरामेडिकल वाले गैरकानूनी तरीके से वहां पहुंच गए और सारा बखेड़ा खड़ा कर दिया जिसकी कोई जरूरत नहीं थी. आप तो जानते ही हैं, कभी कभी बेवकूफियां हो जाती हैं.

ब्रिटनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मुझे पता है इसमें मेरी मां शामिल हैं. मैंने उनसे 6 महीने से बात नहीं की है और इस बात की खबर आने से ठीक पहले उन्होंने मुझे कॉल किया.’ ब्रिटनी ने कहा कि उनकी मां ने ऐसी खबरें बनवाने के लिए उन्हें वैसे ही ‘सेट-अप किया जैसे पहले भी कर चुकी हैं’ उन्होंने लिखा, ‘मैं उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकती. काश मेरे ग्रैंड पेरेंट्स होते.’

ब्रिटनी ने बताया कि उनके लॉयर मैथ्यू रोसेनगार्ट ने इस हालत में उनकी मदद की. उन्होंने लिखा, ‘ये आदमी सच में कमाल है. वो मेरे लिए एक पिता की तरह हैं और उन्होंने रात को मुझे इस सब से निकाला’. खबरों में बताया गया कि ब्रिटनी अपनी सिक्योरिटी के साथ होत्यल से निकल गईं और अब सुरक्षित हैं. ब्रिटनी ने भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अब वो लॉस एंजेलिस से बॉस्टन शिफ्ट हो रही हैं.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago