कांग्रेस नेता ने BJP विधायक को बताया अनपढ़, कस्सी लेकर नहर पाटने उतरे थे MLA पनिहार

 CHANNEL 4 NEWS INDIA


हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर से जुबानी जंग छिड़ गई है। इस बार विवाद का कारण बना है एक वायरल वीडियो, जिसमें बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार खुद टूटी हुई नहर में उतरकर कस्सी से पानी रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस नेता ने बीजेपी विधायक को अनपढ़ बता दिया। दरअसल मामला हिसार जिले के रायपुर के पास बालसमंद ब्रांच नहर से जुड़ा है, जो कुछ दिन पहले टूट गई थी। इस घटना के बाद जलभराव से आसपास के खेतों में पानी भरने लगा। इसी की जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक रणधीर पनिहार मौके पर पहुंचे।

बीजेपी विधायक नहर के टूटे हिस्से को भरने लगे

स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उन्होंने पायजामा ऊपर कर खुद ही कस्सी उठाई और नहर के टूटे हिस्से को भरने की कोशिश करने लगे। यह पूरा घटनाक्रम उनके सहयोगियों द्वारा रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया – “जनता के बीच, जनता के लिए काम करता जनप्रतिनिधि।”

बीजेपी विधायक पर कांग्रेस नेता का तीखा बयान

वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस नेता अनिल मान ने तीखी बयानबाजी करते हुए इस फेसबुक पर लिखा “इतनी बड़ी टूटी हुई नहर में विधायक का खुद नहर में उतरकर कस्सी से पानी रोकना अक्लमंदी नहीं, बल्कि फोटो खिंचवाने और पब्लिसिटी ड्रामा करने का तरीका है।”उन्होंने आगे लिखा: “विधायक से ज्यादा समझदार तो मंत्री रणबीर गंगवा का बेटा संजीव गंगवा निकला, जो मौके पर गया, अधिकारियों से जानकारी ली और लौट आया। न कि बिना सोचे-समझे नहर में कूद पड़ा। पढ़े-लिखे और अनपढ़ में फर्क होता है।”

बीजेपी विधायक ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

जहां कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर खुलकर बयानबाजी की है, वहीं भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विधायक रणधीर पनिहार ने भी अभी तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर विधायक के इस कदम को ‘जनसेवा का उदाहरण’ और ‘जमीनी नेता’ की छवि बताकर तारीफ की है।

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

46 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago