Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सांप्रदायिक तनाव, देवी-देवताओं को गाली देने पर मचा बवाल

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सांप्रदायिक तनाव

 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार को दो समुदायों के बीच झड़प होने से हालात तनावपूर्ण हो गए। बताया जा रहा है कि, एक समुदाय के कुछ युवकों ने मंदिर जा रहे तीन लड़कों के साथ मारपीट की और कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहे

जिसके बाद पूरे शहर में माहौल गर्मा गया और रातभर सड़कों पर भारी भीड़ जमा रही। गुरुवार सुबह हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने अब तक अश्मीत खान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे 20 से 25 युवक बिना नंबर की बाइकों पर सवार होकर चंबा के सुराड़ा मोहल्ले पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर जा रहे तीन स्थानीय युवकों को रोककर मारपीट की।

मारपीट में अभिषेक नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवारों ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि देवी-देवताओं को भी गाली दी। यही बात लोगों के गुस्से का कारण बन गई

साथ ही घटना की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया… रात करीब आठ बजे बड़ी संख्या में लोग सिटी पुलिस चौकी के बाहर इकट्ठा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने करीब तीन घंटे तक नारेबाजी की और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि, कुछ लोग पुलिस चौकी के अंदर तक घुस गए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। भीड़ ने वहां मौजूद एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे दूसरे कमरे में सुरक्षित कर लिया।

बढ़ते तनाव को देखते हुए ASP हितेश लखनपाल और SP विजय सकलानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा देकर भीड़ को शांत किया।

एसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी अश्मीत खान को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। चंबा में फिलहाल पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है और हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

गौरतलब ये है कि, इस घटना में घायल हुए दो युवकों को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिनमें से अभिषेक की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार उसे सिर और हाथ में चोटें आई हैं, लेकिन स्थिति अब स्थिर है।

गुरुवार सुबह हिंदू संगठनों ने शहर में चक्का जाम कर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि, देवी-देवताओं के खिलाफ गाली देना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला अपराध है और जिसमें शामिल हर युवक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है और आश्वासन दे रहा है कि, किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।

चंबा शहर में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।पुलिस ने चेतावनी दी है कि, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही प्रशासन ने कहा कि, ये घटना कुछ शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। दोनों समुदायों के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई है।चंबा के एसपी ने बताया कि, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के बाद सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

admin

Recent Posts

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

22 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

22 hours ago

ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ‘ब्रेक’, बोले- समझौता बेहतर विकल्प; क्या मध्य पूर्व में टल जाएगी बड़ी जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…

22 hours ago

आलू-प्याज बेचने वाला झंडू कुमार बना कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडलिस्ट, गरीबी और पोलियो को हराया

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…

23 hours ago

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

2 days ago