उत्तर प्रदेश

Akhilesh Yadav held a press conference: बरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले अखिलेश यादव: “चुनाव आयोग BJP का आयोग” “बरेली DM भाजपा जिलाध्यक्ष की तरह कर रहें काम”

Akhilesh Yadav held a press conference: बरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. साथ ही बरेली डीएम को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की.

बरेली पहुंचे अखिलेश यादव का एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. बाद में, नैनीताल रोड स्थित होटल में विधायक अताउर रहमान की बेटी के शादी समारोह में शामिल होकर उन्होंने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

यहीं पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इस दौरान एक बड़ा दावा किया. कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एयरपोर्ट पर उनसे कहा था कि वह जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. इसके अलावा, अखिलेश ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया.

कहा, चुनाव आयोग सिर्फ राजनीतिक पार्टियों को परेशान कर रहा है. मेरी अपील है कि चुनाव आयोग बीजेपी का आयोग न बने. आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी न हो और गरीब से गरीब व्यक्ति का वोट न छूटे. उन्होंने रामपुर और कुंदरकी चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लाखों लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया और चुनाव में भी गड़बड़ी की गई.

अखिलेश यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था की विफलता को लेकर भी सरकार को घेरा. कहा, आपका इंटेलिजेंस फेलियर क्यों है? कभी इनका एडमिनिस्ट्रेटिव फेलियर होता है तो कभी इंटेलिजेंस. बरेली में बीते दिनों जो कुछ हुआ, उसका मतलब एडमिनिस्ट्रेटिव फेलियर था.

बरेली के जिलाधिकारी (DM) अविनाश सिंह पर सीधा आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा, “मैंने बरेली के डीएम अविनाश सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष की तरह काम करते देखा है. उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और ट्रैफिक जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए.

कहा कि बीजेपी के लोग खुद को भगवान से ऊपर मानते हैं. उन्होंने इकाना स्टेडियम का नाम बदलने पर भी आपत्ति जताई. महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा, कभी मुख्यमंत्री ने एक बिजली का कारखाना लगाया हो? किया क्या, बिजली महंगी कर दी. गरीब के लिए शादी-ब्याह कैसे हो, गरीब सोना नहीं खरीद सकता.

उन्होंने भाजपा नेताओं को भूमाफिया बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी वाले सोना और जमीन ले रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी न्यू इंडिया विजन को लेकर आगे चल रही है. भविष्य के बरेली के लिए अपना मैनिफेस्टो बनाएगी. इस दौरान उन्होंने मशहूर शायर वसीम बरेलवी से मुलाकात की इच्छा भी जाहिर की.

अंत में, उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपका बूथ न छूट पाए, हमारे लोग सीसीटीवी और पीपीटी बनाकर नजर रखें. उन्होंने बिहार की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए दावा किया कि तेजस्वी यादव बिहार में सीएम बनने जा रहे हैं.

admin

Recent Posts

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

22 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

23 hours ago

ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ‘ब्रेक’, बोले- समझौता बेहतर विकल्प; क्या मध्य पूर्व में टल जाएगी बड़ी जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…

23 hours ago

आलू-प्याज बेचने वाला झंडू कुमार बना कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडलिस्ट, गरीबी और पोलियो को हराया

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…

23 hours ago

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

2 days ago