हरियाणा

आम जनता परेशान पब्लिक प्लेस में कर रहे घिनौनी हरकत, सरकारी कैंटीन में नशेड़ियों का जमावड़ा

इन दिनों लोग सरकारी योजनांओं से खिलवाड़ करते नज़र आ रहे है…हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड द्वारा अनाज मंडी में शुरू की गई अटल किसान-मजदूर कैंटीन में इन दिनों कुछ लोग शराब पीकर आ रहे हैं। यह लोग ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वह अपने घर में बैठे हों। इससे कैंटीन चलाने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है। जिसके बाद महिलाओं ने इस बारे में मार्केट कमेटी के अधिकारियों को शिकायत की है। मार्केटिंग बोर्ड ने मंडी में गेहूं, सरसों की फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों और मंडी में काम-काज करने वाले कामगारों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल किसान-मजदूर कैंटीन किसान विश्राम गृह में शुरू की है।

इस कैंटीन का संचालन फतेहपुर बिल्लौच विकास स्वयं सहायता समूह की प्रधान ललिता, भीम बस्ती स्वयं सहायता समूह की प्रधान रजनी, मीरा स्वयं सहायता समूह की प्रधान पार्वती, एकता स्वयं सहायता समूह की प्रधान बिजेंद्री, खाटू श्याम स्वयं सहायता समूह की प्रधान भारती मिल कर रही हैं। कैंटीन में 10 रुपये में दो सब्जी, दो रोटी और चावल उपलब्ध कराए जाते हैं। 15 रुपये हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड हर व्यक्ति के टोकन पर देता है।

इंद्रपाल सिंह, सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी बल्लभगढ़, ने कहा, हमने कैंटीन को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए पुलिस राइडर से भी चक्कर लगाने को कहा है। हम यह भी नोटिस लगा रहे हैं कि यदि कोई किसान या कामगार शराब पीकर कैंटीन में भोजन करने के लिए आता है तो उसे भोजन नहीं दिया जाएगा। ताकि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

HimanshuKaushik

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

41 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 hour ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago