Uncategorized

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर जमकर हो रही बर्फबारी से अब देशभर में ठंड की ठिठुरन बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार नए साल के मौके पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी और बहुत घना कोहरा भी पड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने से कोल्ड डे रहने की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर पाला भी गिरने की संभावना है।

बता दें कि, दिल्ली में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। वहीं, दो दिन की बारिश के बाद रविवार को हल्की धूप खिली। अब मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक हल्के से लेकर घने कोहरे की चेतावनी है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है।

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर घने कोहरे पड़ सकता है जिसको लेकर कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली मौसम केंद्र की ओर से जारी बयान के मुताबिक साल के पहले दिन जमा देने वाली सर्दी रहेगी। एक जनवरी को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिनभर तेज हवाएं चलेंगी। शीतलहर का सितम भी चार दिसंबर तक बढ़ जाएगा। यही वजह है कि सोमवार से लेकर एक जनवरी तक के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

22 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago