Delhi news
Delhi news : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और अभी से दिल्लीवालों को ठंड महसूस होने लगी है। बता दें कि, 19 सितंबर 2024 को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कल के तापमान ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में यह गिरावट व्यापक जलवायु पैटर्न को दर्शाती है। दिल्ली में गुरुवार का तापमान देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही शहर में ठंडक का दौर शुरू हो सकता है।
बता दें कि, दिल्ली में सितंबर के महीने में अचानक यह बदलाव देखा गया है। पालम में सितंबर में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 सितंबर, 1972 को दर्ज किया गया था, जो बेहद ठंडा 13.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर से दिल्ली में बारिश थम सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. वहीं, 25 सितंबर से दिल्ली में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।Delhi news
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 20 सितंबर से दिल्ली में बारिश थम सकता है. हालांकि, इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं, 25 सितंबर से दिल्ली में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।Delhi news
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…