हरियाणा

हिसार में CM सैनी की धन्यवाद रैली आयोजित, CM सैनी ने की नलवा में 25 नई विकास घोषणाएं

हिसार में CM सैनी की धन्यवाद रैली आयोजित

हरियाणा के हिसार में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नलवा हल्के में धन्यवाद रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नलवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास संबंधी घोषणाएं कीं और स्थानीय जनता के बीच अपनी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया

रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पिछली कांग्रेस सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा।

CM सैनी ने कहा कि, पूर्व कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के समय नौकरियों को चुनावी हथियार बना लिया था। उनका कहना था कि, “मुझे वोट दो, मैं 50-50 नौकरियां बांट दूंगा।” उन्होंने जनता से अपील की कि, अब विकास और काम करने वाली सरकार की ज़रूरत है, न कि केवल वादों वाली सरकार।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नलवा हल्के के विकास के लिए कुल 25 नई घोषणाएं कीं। सबसे बड़ी घोषणा ये रही कि, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के नाम पर नलवा विधानसभा क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से एक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।

ये प्रवेश द्वार क्षेत्र के सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व को दर्शाने वाला एक बड़ा प्रतीक होगा।

साथ ही CM ने पनिहार में एक नया सब हेल्थ सेंटर खोलने की घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने आजाद नगर में एक प्राइमरी स्कूल को हाई स्कूल तक अपग्रेड करने की भी घोषणा की। जिसके साथ ही मंगाली को सब तहसील का दर्जा देने का प्रस्ताव भी उन्होंने उठाया

रैली में विधायक रणधीर पनिहार ने मंच से कई मांगें रखीं। उन्होंने CM से आजाद नगर में अस्पताल बनाने, चौधरीवास गांव में हेल्थ सेंटर खोलने और भिवानी के सिवानी क्षेत्र को हिसार में शामिल करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि, उनकी सरकार इन सभी प्रस्तावों को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

इस कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई भी उपस्थित रहे। उन्होंने रैली में कहा कि “हमारे सीएम नायब सैनी ने विपक्ष के नेताओं को बेरोजगार कर दिया है। उनके कार्यों की वजह से विपक्ष के पास अब जनता के लिए कोई काम नहीं बचा।”

बिश्नोई के इस बयान से साफ था कि, सरकार अपने विकास कार्यों के माध्यम से विपक्ष को चुनौती दे रही है।

रैली से पहले हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह भी आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि, समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा भेजे गए मांग पत्रों को सभी विभागों तक पहुँचाकर उन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने ये भी घोषणा की कि, किसी भी शिक्षण संस्थान का नाम संत शिरोमणि नामदेव पर रखा जाएगा।

इस कार्यक्रम में धर्मशालाओं के विकास पर भी जोर दिया गया। सीएम ने कहा कि, जिन जिलों में पुरानी धर्मशालाएं हैं, उनके पुनरुद्धार के लिए 31 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

साथ ही, सोलर पैनल लगाने के लिए 20 लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता में सुधार होगा।

सीएम ने अपने संबोधन में जनता से कहा कि, सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में समान विकास करना है। उन्होंने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

उनका कहना था कि, नलवा क्षेत्र में अब तक किए गए विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है और आगे भी सरकार की प्राथमिकता यही रहेगी कि जनता की समस्याओं का समाधान समय पर किया जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि, सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले रही है और आने वाले समय में नलवा हल्के के विकास के लिए और भी योजनाओं की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने ये भी कहा कि, हरियाणा सरकार का दृष्टिकोण है कि सभी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं।

रैली का समापन स्थानीय जनता की उत्साही भागीदारी और सीएम सैनी के विकास कार्यों के समर्थन के साथ हुआ। इस मौके पर न केवल राजनीतिक संदेश दिया गया, बल्कि जनता को यह भरोसा भी दिलाया गया कि सरकार उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Lata Rani

Recent Posts

BJP में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने की PM की तारीफ, केजरीवाल पर बोला तीखा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अचानक बड़ा राजनीतिक…

6 hours ago

हाई से अब इतनी सस्ती हुई चांदी, जानिए क्या है सोना-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम…

8 hours ago

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

24 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

1 day ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

1 day ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

1 day ago