पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे CM सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंचकूला पहुंचकर बाढ़ प्रभावित प्रदेशों के लिए राहत कार्य की शुरुआत की है। उन्होंने सबसे पहले माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की… इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।
पूजा के बाद मुख्यमंत्री सीधे पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ पहुंचे, जहां से उन्होंने 25 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रकों में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन सामग्री, कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान लदा हुआ था।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि, प्राकृतिक आपदा के समय इंसानियत सबसे बड़ा धर्म होता है। सीएम ने बताया कि, राहत सामग्री की 25 गाड़ियों में से 15 पंजाब के प्रभावित जिलों के लिए और 10 ट्रक हिमाचल प्रदेश के लिए भेजे गए हैं।
इस के साथ ही उन्होंने कहा कि, हरियाणा की जनता अपने पड़ोसी राज्यों के साथ खड़ी है और किसी भी तरह की मदद से पीछे नहीं हटेगी।
सीएम ने कहा – “बाढ़ ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। लोगों के घर, खेत और दुकानें पानी में डूब गए हैं। ऐसे समय पर हम सभी का कर्तव्य है कि जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचे।”
राहत सामग्री रवाना करने का ये आयोजन BJP कार्यालय पंचकमल से किया गया।
मौके पर बड़ी संख्या में BJP नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी के स्वागत में जयघोष और तालियों की गूंज सुनाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा का पर्व बताया और कहा कि, पार्टी और सरकार दोनों ही जनता की हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े हैं।
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वयं जाकर मदद करें और राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावित परिवार अपने घरों में सुरक्षित नहीं लौट जाते, तब तक सेवा अभियान जारी रहना चाहिए।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और हिमाचल BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि, राहत सामग्री की ये खेप बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि, पंचकूला हमेशा से सेवा भावना का केंद्र रहा है और यहां से निकलने वाली हर मदद जरूरतमंदों तक सही समय पर पहुंचती है। वहीं राजीव बिंदल ने हरियाणा सरकार और भाजपा संगठन का आभार जताया और कहा कि, हिमाचल की जनता इस मदद को कभी नहीं भूलेगी।
सूत्रों के मुताबिक इन 25 ट्रकों में आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, बिस्कुट, पैकेज्ड पानी, बच्चों के लिए दूध पाउडर, कपड़े, कंबल, दवाइयां और सैनिटरी किट शामिल हैं। इसके अलावा कुछ ट्रकों में बाढ़ से प्रभावित गांवों के लिए रेनकोट, टॉर्च और रबर बूट जैसी सामग्री भी रखी गई है।
सीएम सैनी ने कहा कि, राहत सामग्री को स्थानीय प्रशासन और एनजीओ के सहयोग से सही स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि, मदद में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि, BJP केवल राजनीति की पार्टी नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा संगठन है जो समाज की भलाई और सेवा के लिए काम करता है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…