Uncategorized

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर CM सैनी ने दी बधाई, विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में शीश नवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है। खालसा पंथ के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। समाज, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार की कुर्बानी अतुलनीय है। उनके दोनों पुत्रों ने धर्म की रक्षा के लिए दीवारों में चिनवाए जाने जैसी अप्रतिम बलिदान दिया। यह परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

10 जनवरी, 11 जनवरी 17 जनवरी को होने वाली बैठकों पर सीएम का बयान पर कहा कि, हरियाणा के विकास पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को तीसरी बार बड़े बहुमत से चुनने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने हरियाणा के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। हमने निर्णय लिया है कि जिला उपायुक्त (डीसी) और एसपी महीने में एक दिन गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। हर गांव में जनसमस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि जनता की अपेक्षाओं पर सरकार खरा उतरे।”

मुफ्त शिक्षा और कांग्रेस पर निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया, “हमने सरकारी और निजी कॉलेजों में बेटियों को मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया है, जो निरंतर जारी रहेगा।” बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करती बल्कि कांग्रेस ही राजनीति कर रही है कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता, जिनमें रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं, बिना तथ्यों के ट्वीट करके माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, लेकिन दोषियों को बख्शा भी नहीं जाएगा।”

दलित छात्रा मामले पर मुख्यमंत्री का बयान

वहीं, सीएम सैनी ने दलित बेटी की आत्महत्या के मामले पर कहा, “यह गंभीर मामला है और जांच चल रही है। कांग्रेस के नेता इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक राजवीर फरटिया ने CBI जांच की बात कह रहे है , हमारी जांच एजेसिंया जांच करने में सक्षम है यदि आवश्यकता पड़ी तो सीबीआई जांच देखेंगें। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस संवेदनशील मामले पर भी राजनीति करने का प्रयास किया है।”

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “अपराधी की कोई जात नहीं होती। हर अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की जिम्मेदारी है कि हर व्यक्ति भयमुक्त होकर इस भूमि पर जी सके।”

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago