लैंड ऑफ गीता को CM नायब सिंह सैनी ने दिया ‘कुरुक्षेत्र धाम’ का दर्जा

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार प्रदेश की सस्कृति का बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा की पहचान को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए कई तरह की योजनाएं भी चला रही है। धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए भी सैनी सरकार की ओर से कई प्रयास किए भी जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई फैसले किए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे हरियाणा को नई पहचान मिलेगी है।

कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता का प्राकट्य हुआ: CM

दरअसल मुख्यमंत्री ने विक्रमी संवत की संध्या पर कुरुक्षेत्र में आयोजित आरती में भाग लेते हुए बड़ा ऐलान किया। सीएम ने कहा कि अब आस्था और सांस्कृतिक नगरी कुरुक्षेत्र को कुरुक्षेत्र धाम कहा जाएगा। सीएम नायब सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को कुरुक्षेत्र धाम का दर्जा बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन इस विषय पर पहले किसी ने विचार नहीं किया। सीएम ने कहा कि कुरुक्षेत्र को लैंड ऑफ गीता कहा जाता है। कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता का प्राकट्य हुआ है। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है। दुनिया में गीता के कारण कुरुक्षेत्र की पहचान है, जो हर हरियाणा वासी के लिए गर्व की बात है। कई धार्मिक संस्थाओं ने कुरुक्षेत्र को धाम का दर्जा देने की घोषणा पर सीएम नायब सैनी का आभार व्यक्त किया।

कुरुक्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी है

बता दें कि कुरुक्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी है। यहीं पर महाभारत की लड़ाई हुई थी और भागवान श्री कृष्ण ने यहीं पर गीता उपदेश देकर इस भूमि को पवित्र बनाया था। कुरुक्षेत्र के चप्पा-चप्पा और आस्था का प्रतीक है। इस पावन धरा के कण-कण में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश सम्माहित है। कुरुक्षेत्र वेदों और वैदिक संस्कृति से जुड़ा होने के कारण एक महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान है। कुरुक्षेत्र की 48 कोस भूमि को भी महत्वपूर्ण माना जाता है, जहाँ कई तीर्थ स्थान और धार्मिक स्थल स्थित हैं। कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर एक महत्वपूर्ण तीर्थ है, जहाँ स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है। ज्योतिसर वह स्थान है जहाँ भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का उपदेश दिया था।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago