CM आवास पर हुई BJP की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में संगठनात्मक विषयों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता की उपस्थिति में पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श हुआ।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि, प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम स्वरूप हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। डॉ. पूनिया ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियां जनता को पसंद आ रही है।
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है।
डॉ. पूनिया ने कहा कि, दिल्ली चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि, आज हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही शब्द है, जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे, जो हरियाणा लाये हैं, वो दिल्ली भी लायेंगे । डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि, दिल्ली की जनता विकास चाहती है, ऐसे में लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में बूथ, मंडल स्तर के चुनाव लगभग संपन्न हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, जल्द ही जिला अध्यक्षों के चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाकर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में भी जनता कमल खिलाएगी और आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार का शासन उखाड़कर कर पारदर्शी और ईमानदार भाजपा को सत्ता सौंपेगी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…