राजनांदगांव। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के विवादित बयान पर लगातार सियासी बवाल मचा हुआ है। उन्होंने राजनांदगांव जिले में एक सभा के दौरान पीएम मोदी और उद्योगपति नवीन जिंदल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, यह तर्क का विषय नहीं है, मोदी जी के चरण छूने के लिए भी इन्हें सोचना पड़ेगा, पहले भी मोदी जी के बारे में ऐसी बातें कही गईं, लेकिन उसके बाद मोदी जी का व्यक्तित्व और निखर कर सामने आया है।
असलियत अब जनता समझ गई है –
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, जो लोग इस तरह का बयान देते हैं, उनकी असलियत जनता समझ गई है। उनके इस बयान के आधार पर भाजपा को अधिक वोट मिलने वाले हैं। उन्होंने जो कहा उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।
पीएम मोदी और नवीन जिंदल के लिए क्या कहा था –
आपको बता दें, राजनांदगांव में सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पीएम मोदी के लिए कहा था कि, उनके खिलाफ लाठी पकड़ने वाला, सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। ऐसा भूपेश बघेल कर सकते हैं या फिर देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इन्हें जीताकर दिल्ली भेजना चाहिए। वहीं मंत्री उद्योगपति नवीन जिंदल को लेकर कहा था कि, इन जैसे नेताओं को जूता मारना चाहिए।
आचारसंहिता के खिलाफ बयान दे रहे हैं- डॉ. चौलेश्वर –
कांग्रेस से BJP में आए नेता डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने इस बायन का विरोध करते हुए कहा कि, आचारसंहिता के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए, माफी नहीं मांगेंने तो इसी तरह विरोध किया जाएगा। डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने डॉ. महंत पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जिंदल के सहयोग से राजनीति कर रहे हैं।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…