गुजरात में भगवा दल के करीब आए मुसलमान, BJP के 82 मुस्लिम उम्मीदवार जीते, 103 उम्मीदवारों को दी थी टिकट

 

मुसलमानों की बीजेपी से नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। जो दुसरी पार्टियों खासकर कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब हो सकती है। दरअसल बात गुजरात की करें तो यहां पर अलग की सियासी खिचड़ी पक रही है। ऐसा माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में मुस्लिम कैंडिडेट को भी उतार सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राज्य में दिल्ली चुनावों के बाद हुए स्थानीय निकाय के चुनावों मे पार्टी ने बड़ी संख्या में मुस्लिम कैंडिडेट खड़े किए थे। इसमें रिकॉर्ड 82 मुस्लिम कैंडिडेट जीतने में सफल रहे हैं।। इसके बाद से संभावना जताई जा रही है कि क्या बीजेपी विधानसभा चुनावों में मुस्लिम कैंडिडेट नही खड़ा करने की परंपरा को तोड़ेगी। हालांकि गुजरात में अभी विधानसभा चुनावों के लिए काफी वक्त है। स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों पर ही गौर किए जाए तो गुजरात में अल्पसंख्यक आबादी अब पूरी तरह से बीजेपी के पाले में आती दिख रही है। भले ही समान नागरिक संहिता, तीन तलाक और वक्फ के मुद्दे पर विपक्ष शोर मचाने की कोशिश कर रहा हो। लेकिन मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए, भविष्य में बीजेपी में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चीजें बदल सकती हैं।

गुजरात में मुसलमानों के लिए आउटरीच कार्यक्रम

बता दें कि जून 2013 तक राज्य में मुसलमानों के बीजेपी में शामिल होने के कार्यक्रम आयोजित किए जाने लगे और सूरत में ऐसे ही एक कार्यक्रम में करीब 4,000 से ज्यादा मुसलमान बीजेपी में शामिल हो गए थे। तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी ओर से कई आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें उनका प्रसिद्ध ‘सद्भावना मिशन’ भी शामिल था, जिसमें मुसलमानों को भाग लेने और अपनी चिंताओं को उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।

बीजेपी के 82 मुस्लिम उम्मीदवार जीते

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में बीजेपी ने इस बार 103 मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था, इनमें से 33 महिलाएं थीं। खासकर पाटन, खेड़ा, पंचमहल और जूनागढ़ जिलों में बीजेपी को मुस्लिम उम्मीदवारों के ज़रिए सफलता मिली, जहां पिछली बार पार्टी का खाता तक नहीं खुला था। 2018 में के नगर पालिकाओं चुनाव में 46 मुस्लिम उम्मीदवारों ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। इस साल ये संख्या बढ़कर 82 तक पहुंच गई। इसमें 33 महिलाएं भी शामिल हैं।

BJP हमारे साथ भेदभाव नहीं: मोहसिन लोखंडवाला

बीजेपी के राज्य अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष मोहसिन लोखंडवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुजरात के मुसलमानों ने कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ BJP की विकास की राजनीति को अपनाने का मन बना लिया है। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से मुस्लिम समुदाय को लाभ मिला है। हम मुसलमानों को लगता है कि BJP हमारे साथ भेदभाव नहीं करती और हमें योजनाओं का लाभ दिल से देती है।

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago