टिकट कटने पर चंद्रमोहन का छलका दर्द, शायराना अंदाज में लिखा पोस्ट

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन हिसार लोकसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। उनके लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भी पुरजोर कोशिश की थी। जिसमें समीकरणों का हवाला भी दिया गया कि इस बार चौधरी भजनलाल परिवार से कोई व्यक्ति हिसार सीट पर नहीं है। पूर्व सीएम मनोहरलाल ने भ्रष्टाचार के बारे में पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल को लेकर टिप्पणी की थी।

लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण तथा इस टिप्पणी के बाद बिश्नोई समाज के लोग आहत हैं। अगर चंद्रमोहन को हिसार सीट से प्रत्याशी बनाएंगे तो वह बिश्नोई समाज में भारी समर्थन हासिल करेंगे। चौधरी भजनलाल का पारंपरिक वोट भी कांग्रेस प्रत्याशी के साथ आएगा। हिसार सीट के लिए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी दौड़ में थे। हिसार सीट से इन दोनों प्रत्याशियों की बजाए जयप्रकाश को मैदान में उतारा गया है। चंद्रमोहन ने एक्स पर लिखा कोशिश आखिरी सांस तक करनी चाहिए, मंजिल मिले या तर्जुबा दोनों ही नायाब हैं।

चंद्रमोहन ने एक्स पर डाले अपने पाेस्टर में चौधरी भजनलाल, सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तथा कुमारी सैलजा का फोटो लगाया है। इस पोस्टर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान का फोटो गायब है।
admin

Recent Posts

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

14 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

14 hours ago

ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ‘ब्रेक’, बोले- समझौता बेहतर विकल्प; क्या मध्य पूर्व में टल जाएगी बड़ी जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…

14 hours ago

आलू-प्याज बेचने वाला झंडू कुमार बना कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडलिस्ट, गरीबी और पोलियो को हराया

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…

15 hours ago

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

2 days ago