‘संतों जैसा ज्ञान नहीं’, शिवपाल यादव का सीएम योगी पर पलटवार

Yogi Adityanath : सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘चूरन’ वाले बयान पर सपा नेता शिवपाल ​यादव ने पटलवार किया है. उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री कपड़े तो संतो के पहनते हैं लेकिन उन्हें संतो जैसा ज्ञान नहीं है. ​शिवपाल यादव ने कहा, ‘एक योगी की भाषा गलत नहीं होनी चाहिए. उन्हें यह भी नहीं मालूम कि सत्यनारायण भगवान की कथा में चूरन नहीं प्रसाद वितरित होता है. इस चूरन खाने वाले ने कई लोगों का हाजमा दुरुस्त किया है.’

शिवपाल यादव ने कहा, ‘सीएम योगी को मालूम ही नहीं कि बेचारे हम नहीं, वह हैं जो अधिकारियों के भरोसे चल रहे हैं. उनकी जसवंतनगर की सभा में 85% लोग बाहरी थे. स्थानीय जनता नहीं थी. वह जितना नेताजी के परिवार के खिलाफ बोलेंगे, हमारी जीत का मार्जिन उतना ही बढ़ेगा.’ दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जसवंतनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव को ‘बिचारा’ कह दिया था.

मुख्यमंत्री योगी के ज्ञान पर सवाल उठाने को लेकर कन्नौज से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने शिवपाल यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘शिवपाल यादव के पास भी ज्ञान है… सब ज्ञान है उन्हें. लेकिन उनको इस बात का ज्ञान है कि अगर सरकार आ जाएं तो कैसे माफिया को बढ़ाया जाए, कैसे अपराध बढ़ाया जाए, आतंकवाद को कैसे बढ़ावा दिया जाए. राज्य की जनता जानती है कि यूपी के लिए योगी आवश्यक हैं.’

जसवंतनगर में एक राजनीतिक रैली में अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मुझे असहाय शिवपाल यादव पर दया आती है. समाजवादी पार्टी में उनकी भूमिका उस व्यक्ति की तरह है, जो सत्यनारायण की कथा सुनता है और फिर वहां वितरित चूरन खाता है.’ उन्होंने कहा कि शिवपाल कभी दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के ‘सिपहसालार’ हुआ करते थे, लेकिन सपा में उनका कद अब कम हो गया है. आज उनकी हालत ऐसी है कि उन्हें बैठने के लिए सोफा तक नहीं मिलता और आर्मरेस्ट पर बैठना पड़ता है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने एक्स हैंडल से हिंदी में किए एक पोस्ट में लिखा, ‘वसूली को चंदा कहने वाले, अब प्रसाद को चूरन कह रहे हैं. कभी ये छियालिस में छप्पन वाली उल्टी गणित समझाते हैं. इनका सब कुछ उल्टा-पुल्टा है, इसीलिए इस बार जनता इनको उलटने-पलटने जा रही है. जनता सही पाठ पढ़ाने के लिए भाजपा की क्लास लेने को तैयार है, पहले चरण का लेक्चर हो चुका है, दूसरा सबक कल दिया जाएगा… आखिरी चरण आते-आते जनता इनका पूरा इलाज कर देगी.’

admin

Recent Posts

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

13 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

13 hours ago

ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ‘ब्रेक’, बोले- समझौता बेहतर विकल्प; क्या मध्य पूर्व में टल जाएगी बड़ी जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…

13 hours ago

आलू-प्याज बेचने वाला झंडू कुमार बना कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडलिस्ट, गरीबी और पोलियो को हराया

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…

14 hours ago

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

2 days ago