Uncategorized

Chandigarh : दृष्टि बाधित कोटे से एचसीएस टॉपर कार चलाते दिखे, हरियाणा सरकार से जवाब तलब

Chandigarh : हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) में दृष्टि बाधित कोटे से टॉप कर चयनित हुए अश्वनी गुप्ता के ड्राइविंग लाइसेंस और कार चलाते हुए वीडियो के सामने आने के बाद मामला विवादित हो गया है। अश्वनी गुप्ता का ड्राइविंग लाइसेंस हिमाचल प्रदेश से जारी किया गया है। इस मुद्दे ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का ध्यान खींचा है, जिसने मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सरकार से जवाब तलब किया है।

18 जून 2024 को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एचसीएस में चयनित 112 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देने की सिफारिश की थी। लेकिन हरियाणा के हिसार निवासी रीतू ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने दृष्टि बाधित कोटे से चयनित अश्वनी गुप्ता के चयन पर सवाल उठाए और इसकी जांच की मांग की।Chandigarh

याचिका में रीतू ने आरोप लगाया कि अश्वनी गुप्ता के दृष्टिहीनता के दावों की जांच ठीक से नहीं की गई। साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस के मुद्दे ने उनकी योग्यता पर संदेह उत्पन्न किया है। रीतू के अनुसार, इस बारे में शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई ठोस जांच या कार्रवाई नहीं की गई।Chandigarh

हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए हरियाणा सरकार से जवाब मांगा। हरियाणा सरकार ने कोर्ट को आश्वस्त किया है कि अश्वनी गुप्ता के दस्तावेजों की पूरी और सही जांच की जाएगी और उनकी नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले इस जांच को पूरा किया जाएगा।Chandigarh

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

4 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

14 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

14 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

15 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago